पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीबीआई के उन अधिकारियों का नाम बताने की रविवार को चुनौती दी, जिन्होंने भगवा दल में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर धमकी दी थी. दरअसल, यहां शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां उनकी पार्टी के नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को भाजपा से संपर्क करने, अन्यथा चिट फंड घोटालों में जेल भेजने की धमकी दे रही हैं. हालांकि, उन्होंने किसी केंद्रीय एजेंसी का नाम नहीं लिया. पश्चिम बंगाल में हुए करोड़ों रूपये के दो पोंजी घोटालों की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अलग-अलग जांच कर रही है. घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज, उन्होंने (बनर्जी ने) आरोप लगाया कि सीबीआई के अधिकारी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा से संपर्क करने, अन्यथा चिटफंड घोटाले में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह अपनी पार्टी के नेताओं को धमकाने वाले अधिकारियों के नाम बताएं.''घोष ने कहा, ‘‘ अगर वह किसी अधिकारी का नाम नहीं बता पाती हैं तो उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने से बचना चाहिए.'' बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘कर्नाटक में की गई (विधायकों की) खरीद फरोख्त'' को बंगाल में भी दोहराना चाहती है और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को दो करोड़ रुपये की नकदी तथा एक पेट्रोल पंप की पेशकश कर रही है.
...तो इस वजह से तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली में शामिल नहीं हुए रणनीतिकार प्रशांत किशोर
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के किसी भी विधायक का इतना ज्यादा ‘बाज़ार मूल्य' नहीं है. यदि वे लोग सड़क पर भी खड़े हो जाएं तो भी उन्हें खरीदने में कोई रूचि नहीं लेगा. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक रैली में उसके इतिहास में सबसे कम लोग पहुंचे. प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट हो गया है कि लोगों ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को खारिज कर दिया है. धन और अच्छे खाने का प्रलोभन भी स्थल पर खचाखच भीड़ नहीं जुटा पाया. यह दिखाता है कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में जमीन खो दी है.'' उन्होंने रेल सेवा में कटौती के बनर्जी के आरोप का भी खंडन किया है.
कोलकाता की रैली में बोलीं ममता बनर्जी- वे ईवीएम, सीआरपीएफ चुनाव आयोग के दम पर चुनाव जीते हैं
वहीं तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबूल सुप्रियो ने ट्वीट किया, ‘‘19 में हाफ हुए थे 21 में साफ हो जाएंगे.'' उनके कहने का मतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सीट घटकर आधी होने तथा 2021 के आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साफ हो जाने से है. इस बीच, बंगला फिल्म जगत के दो अभिनेता रिमझिम मित्रा और सुरोजीत चौधरी ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया.
कोलकाता में ममता बनर्जी ने विशाल रैली को किया संबोधित
इनपुट : भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं