बिहार के लोगों को लेकर बीजेपी के विकास दर्शन के लिए निकली ट्रेन मुंबई पहुंची

बिहार के लोगों को लेकर बीजेपी के विकास दर्शन के लिए निकली ट्रेन मुंबई पहुंची

मुंबई पहुंचे लोग

पटना:

विकास एक्सप्रेस यानी बिहार के लोगों को लेकर विकास दर्शन के लिए निकली ट्रेन मुंबई पहुंच चुकी है। ये सभी लोग मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर उतरे, जहां से इन्हें 25 बड़ी बसों में नवी मुंबई ले जाया गया। यहां उन्हें अलग-अलग होटलों में ठहराया गया है।

इन लोगों को आईडी कार्ड दिए गए हैं और साथ ही मीडिया से बात न करने के लिए कहा गया है। आज इन लोगों का तिलक समारोह होगा और इसके बाद इन्हें मुंबई का दर्शन कराया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ट्रेन में सवार लोग बिहार से बीजेपी शासित राज्यों में विकास देखने के लिए निकले हैं। बीजेपी ने इसे सेतु यात्रा का नाम दिया है। ये ट्रेन बुधवार को पटना से रवाना हुई थी। लोगों के खाने-पीने से लेकर दूसरी अन्य चीजों के लिए इसमें खास इंतज़ाम किए गए थे। ट्रेन में कई वॉलेंटियर थे, जो इनकी देख-रेख कर रहे थे।