विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

भोपाल में 2 गुटों में संघर्ष, पुलिसकर्मी सहित कई घायल

जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भानपुरा इलाके में मामूली विवाद ने दो गुटों में संघर्ष का रूप ले लिया। जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। रविवार की रात को भानपुरा इलाके में एक पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया तथा मारपीट की। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया, इस पथराव से पुलिस जवान सहित 10 लोगों को चोटें आईं तथा कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पथराव व मारपीट करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। हालात काबू में है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भोपाल, हिंसा, Bhopal, Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com