विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2020

भीम आर्मी ने कपिल मिश्रा पर लगाया हिंसा का आरोप, कहा- हमें रोक कर दीं गालियां और मारपीट की

भीम आर्मी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रविवार को इसके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी.

भीम आर्मी ने कपिल मिश्रा पर लगाया हिंसा का आरोप, कहा- हमें रोक कर दीं गालियां और मारपीट की
चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली पुलिस से घायलों से अस्पताल में मिलने जाने की अनुमति मांगी है (File Photo)
नई दिल्ली:

भीम आर्मी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रविवार को इसके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी. यह आरोप लगाते हुए भीम आर्मी ने दिल्ली में पुलिस उपायुक्त के दक्षिण-पूर्व कार्यालय में एक शिकायत दायर की है. शिकायतकर्ता भीम आर्मी के दिल्ली प्रमुख हिमांशु वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि जब पार्टी के कार्यकर्ता और वह रविवार को मुस्तफाबाद जा रहे थे तो मिश्रा व उनके समर्थकों ने उन्हें रोका व जातिसूचक गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की. 

दिल्ली के जाफराबाद में CAA समर्थक और विरोधी भिड़े: क्या BJP नेता कपिल मिश्रा के पहुंचने के बाद तनाव बढ़ा?

भीम आर्मी ने रविवार को अनुसूचित जाति और जनजातियों को नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद का आह्वान किया था. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली पुलिस से घायलों से अस्पताल में मिलने जाने की अनुमति मांगी है. आजाद जमानत पर बाहर है, उन्हें दिल्ली पुलिस को अपनी गतिविधि की जानकारी देने के शर्त पर जमानत मिली है. 

Video: दिल्ली के जाफराबाद में मेट्रो स्टेशन के पास महिलाओं का धरना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhim Army, Chandrashekhar Azad, Kapil Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com