- तेलंगाना से मुख्यमंत्री से मिले AIMIM चीफ ओवैसी
- मुस्लिम संगठनों की एक इकाई के प्रतिनिधि भी थे साथ
- ओवैसी ने केसीआर से राज्य में NPR पर रोक लगाने की मांग की
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने तेलंगाना में मुस्लिम संगठनों की एक इकाई के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) से बुधवार को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) के अद्यतन पर भी केरल की तरह ही रोक लगाने की अपील की. बैठक खत्म होने के बाद बाहर ओवैसी ने इसे 'सकारात्मक' बताते हुए कहा कि उन्होंने राव को बताया कि एनपीआर दरअसल राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) की तरफ बढ़ने की पहली प्रक्रिया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके मुद्दे पर 'सहानुभूति' प्रकट की और इस पर जवाब देने के लिए दो दिन का समय मांगा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हैदराबाद के लोकसभा सांसद यहां शहर के यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ थे. एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ ने शुक्रवार को एनपीआर से जुड़ी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी. इससे पहले पश्चिम बंगाल में भी एनपीआर गतिविधि पर रोक लग चुकी है. ओवैसी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का भी हवाला दिया. पीएम मोदी ने कहा था कि एनआरसी पर कोई चर्चा नहीं है.
NPR में एकत्रित जानकारी से क्या NRC तैयार किया जाएगा? जेडीयू ने बीजेपी को दिखाए तीखे तेवर
ओवैसी ने इस पर कहा कि राष्ट्रपति ने राजग सरकार के गठन के बाद संसद में कहा था कि एनआरसी लाया जाएगा. उन्होंने कहा, 'क्या यह केंद्र सरकार है जो राष्ट्रपति का भाषण तैयार करती है. यह संसद में पढ़ा गया था. क्या यह गलत था?' ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोई डिटेंशन कैम्प नहीं बना है, जबकि कर्नाटक में भी एक डिटेंशन कैम्प का पता चला है और असम में यह बन रहा है. उन्होंने कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री, हम आपसे यह उम्मीद नहीं कर रहे थे.'
आंध्र प्रदेश के CM जगन रेड्डी ने NRC का किया विरोध तो ओवैसी ने की तारीफ, कहा - आपको NPR पर भी....
VIDEO: NPR और NRC को लेकर ओवैसी को अमित शाह ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं