रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि फ्रांसीसी रफाल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए भविष्य में होने वाली सभी बातचीत सीधे तौर पर दोनों सरकारों के बीच ही होगी और विमान निर्माताओं से कोई सीधी बातचीत नहीं होगी।
पर्रिकर ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर फ्रांस सरकार से उड़ान भरने के लिए तैयार 36 राफल लड़ाकू विमानों की खरीद का ऐलान किया और इस तरह मध्यम बहुद्देशीय लड़ाकू विमानों (एमएमआरसीए) की निविदा के लिए तीन साल से चल रही बातचीत को दरकिनार कर दिया।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
126 विमानों की खरीद के लिए शुरू में निविदा का मूल्य करीब 10 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया था, वहीं मौजूदा अनुमानित मूल्य 20 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है, जिस पर भारत को गंभीर आपत्ति है।
बातचीत के भंवर में 'फंस' जाने और कोई समाधान नजर न आने का जिक्र करते हुए पर्रिकर ने कहा कि फ्रांस के साथ सीधी बातचीत से अब फैसला होगा कि और कितने राफल विमान खरीदे जाने हैं और क्या इसे 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत लाया जाएगा।
रक्षामंत्री ने इन सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया कि एमएमआरसीए के लिए वायुसेना की जरूरतें राफल के जरिए पूरी होंगी या कोई और कंपनी इसमें सामने आ सकती है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं