रालेगन सिद्धि:
मुंबई जाने से पहले रालेगन सिद्धि में अन्ना हजारे ने कहा कि वह दिल्ली में सोनिया गांधी के निवास के सामने तीन दिनों तक धरना देंगे। मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में 27-29 दिसंबर तक अनशन पर जाने से पहले अन्ना ने कहा कि लोगों मुंबई में अनशन के बाद दिल्ली में तीन दिन का धरना होगा और जेल भरो आंदोलन करेंगे। अन्ना ने साफ किया किया कि देश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए राजनीतिक दलों ने कुछ नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी के विरोध में नहीं है लेकिन मजबूत लोकपाल के लिए वह यह प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्ना ने लोगों से शांति प्रिय तरीके से आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील की। नेताओं पर कटाक्ष करते हुए अन्ना ने कहा कि वे लोग 24 घंटे एसी में रहते हैं इसलिए लोगों की तकलीफ के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अन्ना हजारे, सोनिया गांधी, धरना, दिल्ली, Anna Hazare, Dharna, Sonia Gandhi