विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2011

अन्ना ने दी सोनिया को सार्वजनिक बहस की चुनौती

अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल पर सोनिया गांधी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि वह स्पष्ट करें कि लोकपाल बिल किस प्रकार से मजबूत है।
New Delhi: अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल पर सोनिया गांधी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि वह स्पष्ट करें कि लोकपाल बिल किस प्रकार से मजबूत है। अन्ना ने लोकसभा में पेश होने वाले लोकपाल बिल के 70 पेजों की फाइनल कॉपी देखी और इसे बेकार बिल करार दिया। अन्ना ने यह भी कहा कि उनके जेल भरो आंदोलन के तहत सोनिया और राहुल गांधी के घर के बाहर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीआई को लोकपाल के नियंत्रण से बाहर रखने का मतलब है कि इस बिल में कुछ भी नहीं है और वह साल के अपने चौथे अनशन के तहत मुंबई और दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल बिल, अन्ना हजारे, सोनिया गांधी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com