विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2019

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बोले- कांग्रेस में जवानों के खून का बदला लेने की हिम्मत नहीं

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि देश के गौरव को आसमान पर ले जाने का काम, देश की सुरक्षा का काम और पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने का काम केवल मोदी जी ही कर सकते हैं.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बोले- कांग्रेस में जवानों के खून का बदला लेने की हिम्मत नहीं
अमित शाह (Amit Shah) ने विजय संकल्प रैली का उद्घाटन किया.
नई दिल्ली:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को मध्य प्रदेश के उमरिया पार्टी की देशव्यापी विजय संकल्प बाइक रैली की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ करते हुए कहा कि वीरता दिखाकर और पाकिस्तान के एफ-16 जहाज को गिराकर वीर पायलट अभिनंदन  (Abhinandan) कल देश वापस आए हैं. हम उनका ह्रदय से अभिनंदन करते हैं. आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी लोग ये संकल्प करें कि फिर से एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है. इस संदेश को सभी कार्यकर्ताओं को देश के सवा सौ करोड़ लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि 'ठगबंधन' वाली सारी पार्टियां जाति, धनबल, बाहुबल, परिवारवाद और तुष्टिकरण के आधार पर चुनाव लड़ती हैं, जबकि भाजपा का चुनाव लड़ने का आधार जनसम्पर्क और लोकसंपर्क है. चुनाव का मुद्दा देश को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना होना चाहिए...चुनाव का मुद्दा देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होना चाहिए और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए होना चाहिए.

हमारे देश के 22 दलों द्वारा पारित प्रस्ताव के बाद मैंने पाकिस्तानी मीडिया के चेहरे पर हंसी देखी : अमित शाह

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि देश के गौरव को आसमान पर ले जाने का काम, देश की सुरक्षा का काम और पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने का काम केवल मोदी जी ही कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आतंकवाद को जवाब देने का कभी जज्बा नहीं रहा और न ही देश के जवानों के खून का बदला लेने की कभी हिम्मत रही. कांग्रेस में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की कभी हिम्मत नहीं की. अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान पर पिछले चार दिन बहुत भारी रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी और उनके 21 दलों की प्रेस कॉन्फेंस के बाद पाकिस्तान को खुश होने का मौका मिला. आजकल विपक्ष के नेता एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं. मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि आप भी बहुत समय तक सत्ता में रहे हैं. 1990 से ये देश आतंकवाद से पीड़ित रहा है, लेकिन क्या कभी इन्होंने आतंकवादियों को जवाब देने का हौंसला दिखाया.

देश में पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. मोदी जी के समय जब भी देश पर या देश के जवानों पर हमला हुआ, तो गोली का जवाब गोले से दिया गया है. अमित शाह ने कहा कि ममता जी पूछती हैं कि एयर स्ट्राइक हुई या नहीं हुई, अखिलेश कहते हैं कि पुलवामा हमले की जांच होनी चाहिए. वोटबैंक की राजनीति की भी हद्द होती है. देश की सुरक्षा को ताक पर रख कर वोट बैंक की राजनीति आप सबको मुबारक हो. शहीद जवानों के लिए स्मारक बनाने की अभी तक किसी सरकार को फुरसत नहीं रही थी. मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही वीर जवानों की याद में राष्ट्रीय स्मारक बनाने की शुरूआत की और पिछले दिनों वो स्मारक देश को समर्पित किया गया है. 

अमित शाह बोले, कश्मीर मामले के जनक हैं नेहरू, पटेल PM होते तो ये समस्या नहीं होती 

Video:फिर यूपी के दम पर मोदी सरकार- अमित शाह 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, BJP, Vijay Sankalp Rally, LoksabhaPolls 2019, BJPVijaySankalpBikeRally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com