दिल्ली में 'आप' पार्टी की शानदार जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्रियों और पीएम से मुलाक़ात की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र ने साथ काम करने का भरोसा दिया है, लेकिन हकीकत में ऐसा होना आसान नहीं दिख रहा है।
रविवार को पीएम मोदी ने सस्ती बिजली के मुद्दे पर इशारों-इशारों में केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनके पास बिजली नहीं है, वह मुफ्त बिजली देने की बात करते हैं। पीएम के इस बयान के बाद 'आप' की ओर से भी बयान आया, जिसमें कहा गया कि बिजली देश की होती है किसी राज्य की नहीं।
हालांकि कुछ ऐसा ही वादा चुनाव के समय उनकी पार्टी ने भी किया था। देखिए बीजेपी का यह चुनावी पोस्टर, जो दिल्ली चुनावों के दौरान लगाया गया था। पोस्टर में किरण बेदी और प्रधानमंत्री मोदी भी दिल्ली में आधी कीमतों पर बिजली का वादा करते दिखाई दे रहे हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

वहीं एम्स के सीवीओ पद से हटाए गए संजीव चतुर्वेदी के मामले में भी केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। केजरीवाल उन्हें दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो का प्रमुख बनाना चाहते हैं। चतुर्वेदी को डेप्युटेशन पर लाने के लिए केंद्र से मंजूरी लेनी होगी। सूत्रों के मुताबिक़, केंद्र यह मंजूरी देने को तैयार नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।
इस पर 'आप' के कुमार विश्वास ने कहा कि बिजली देश की होती है, राज्य की नहीं। हमें उम्मीद है कि वो देश औऱ दिल्ली के लिए कंस्ट्रक्टिव तरीके से सहयोग देंगे। चुनाव खत्म हो चुके हैं और इससे कुछ होने जाने वाला नहीं है।ॉ
वहीं 'आप' के ही आशुतोष ने कहा कि पीएम जी हमारी आप से गुजारिश है कि दिल्ली के लोगों को सस्ती बिजली दिलाने में हमारी मदद करें, क्योंकि आप भी चाहते हैं कि दिल्ली के लोगों को सस्ती बिजली मिले और लोगों का भला हो।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पीएम के बयान पर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री जी क्या आप पंजाब में अकाली-बीजेपी सरकार को किसानों को मुफ्त बिजली देने पर भी लगाम लगाएंगे? या ये बातें सिर्फ़ कहने के लिए हैं।
पढ़ें : केजरीवाल पर पीएम मोदी का निशाना, जिनके पास बिजली नहीं, वे सस्ती बिजली देने का वादा करते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं