साल 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ने औऱ बाद में पार्टी छोड़ने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) मंगलवार को शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल होंगी. पार्टी के पदाधिकारी ने रविवार को इसका ऐलान किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने रविवार को कहा कि सीएम की मौजूदगी में मातोंडकर पार्टी में शामिल होंगी.राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद में नामांकन के लिए मातोंडकर का नाम शिवसेना द्वारा राज्यपाल बी एस कोश्यारी को भेज दिया गया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
गवर्नर के कोटे से नामांकन के लिए 11 अन्य लोगों के नाम भी तीन पार्टी महा विकास अघडी (एमवीए) सरकार ने भेजे हैं. राज्यपाल को अभी 12 नामों की सूची को मंजूरी देनी है.मातोंडकर ने मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में 2019 लोकसभा चुनाव में असफलता हासिल की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के चलते पार्टी छोड़ दी थी.
Read Also: GDP ग्रोथ में भारत को पछाड़ने जा रहा है बांग्लादेश तो उर्मिला मातोंडकर बोलीं- हमें क्या, हम तो...
हाल ही में उन्होंने भाई-भतीजावाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के साथ मुंबई की तुलना करने के मुद्दे पर अभिनेत्री कंगना रनौत की आलोचना की थी.
VIDEO: उर्मिला मातोंडकर ने कहा - मैंने भी नेपोटिज्म को झेला है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं