विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2015

झाबुआ धमाके के आरोपी के भाई के गोदाम से 69 डेटोनेटर बरामद

Also Read in
झाबुआ धमाके के आरोपी के भाई के गोदाम से 69 डेटोनेटर बरामद
होटल में हुए धमाके में 90 से अधिक लोग मारे गए थे
झाबुआ: मध्य प्रदेश में झाबुआ के पेटलावद के होटल में शनिवार को हुए धमाके का मुख्य आरोपी राजेंद्र कास्वा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कास्वा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने राजेंद्र कास्वा के भाई नरेंद्र के गोदाम से 69 डेटोनेटर बरामद किए हैं। गोदाम को सील कर दिया गया है। हादसे के बाद से वह भी फरार है। इधर पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि जांच के लिए मौक़े पर एनआईए की टीम आई थी और अपनी जांच कर चली गई।

राजेंद्र कास्वा ने अपने खनन धंधे के लिए कथित रूप से जिलेटिन की 100 छड़ें होटल से सटे अपनी दुकान में जमा कर रखी थी, जिनमें धमाका होने से होटल में 90 से अधिक लोगों की जान चली गई। कास्वा को कथित रूप से विस्फोटकों के इस्तेमाल का लाइसेंस प्राप्त था, लेकिन उसने अपनी दुकान में अवैध रूप से इन विस्फोटकों को जमा कर रखा था। धमाके के बाद वह अपने परिवार सहित फरार हो गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झाबुआ, होटल में धमाका, राजेंद्र कास्वा, मध्य प्रदेश, पेटलावद, शिवराज सिंह चौहान, Jhabua, Blast In Restaurant, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com