मेरठ जिले में 57-वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर भूख से मौत हो गई और उसका शव एक माह बाद उसके घर पर पाया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि एक पूर्व सरकारी डॉक्टर हरेंद्र बघई और उसका छोटा भाई हरीश बघई शास्त्री नगर स्थित अपने आवास में रहते थे। दोनों भाई मानसिक बीमारियों से पीड़ित थे।
पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने शनिवार को मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मकान में हरेंद्र का सड़ा-गला शव पाया। मकान में मौजूद उसके छोटे भाई हरीश ने कहा कि हरेंद्र सो रहा है। हरीश ने पुलिस को अपने भाई का शव न ले जाने के लिए भी कहा। पुलिस के अनुसार, हरीश करीब एक माह से अपने भाई के शव के साथ मकान में था।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों भाई मकान से बिल्कुल नहीं निकलते थे और हरेंद्र की मौत का कारण शायद भूख हो सकती है। पुलिस ने बताया कि उनके घर टिफिन वाला खाना पहुंचाता था, लेकिन पिछले 20 दिन से वह नहीं आया था।
उन्होंने बताया कि हरीश वायुसेना में अधिकारी था और हरेंद्र सरधना स्थित सीएचसी में डॉक्टर था। मानसिक समस्याओं के कारण दोनों नौकरी छोड़ चुके थे। हरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हरीश को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं