कोविड-19 के नए वेरिएंट Omicron (ओमिक्रॉन )के दुनिया भर में ओमिक्रॉन के करीब 160 मामले आए हैं. यूरोप के कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की मौजूदगी है.स्वास्थ्य मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, बोत्सवाना, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, इजरायल, बेल्जियम, चेक गणराज्य, इटली, जर्मनी और हांग कांग इसमें शामिल हैं. व्यापक रूप से यूरोप में फैलाव देखा गया है. जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के नए वेरिएंट Omicron के सर्वाधिक 99 मामले हैं. हांग कांग में 25, नीदरलैंड में 13, बोत्सवाना में 6 और ब्रिटेन में 3मामलों की जानकारी अब तक सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और बेल्जियम में दो- दो मामले जबकि इजरायल, चेक गणराज्य, इटली और जर्मनी में 1-1 मामला है. भारत में फिलहाल ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक भी मामला नहीं है.
जहां-जहां दुनिया के देशों में ओमिक्रॉन मिला है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वहां के आंकड़ों और मरीजों की स्थिति का विश्लेषण कर रहा है. सबसे ज्यादा मामले दक्षिण अफ्रीका में आए हैं और वहां के मामलों के आधार पर ये देखने को मिला है कि ज्यादातर मरीज शरीर दर्द और माइल्ड इन्फेक्शन की शिकायत की है. गंभीर रूप से कोई भी बीमार नहीं हुआ है. बेल्जियम के 2 दो मामलों में ट्रैवल हिस्ट्री दक्षिण अफ्रीका की नहीं, बल्कि इथोपिया और टर्की की है. इसी तरह, यूके के मामले में ट्रैवल हिस्ट्री एमस्टरडम की है. इजरायल में मामले आए पर ट्रैवल हिस्ट्री भी दक्षिण अफ्रीका की नहीं है. करीब 7- 10 दिन में स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी. भारत में फिलहाल ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक भी मामला नहीं है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं