विज्ञापन

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को टक्कर देगी शिव राजकुमार की 'ओरिजिनल मॉन्स्टर', कन्नड़ सुपरस्टार ने खुद दिया जवाब

सिनेमाई गलियारे में बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और कन्नड़ सुपस्टार शिव राजकुमार की अपकमिंग फिल्म के एक जैसे टाइटल होने पर माहौल काफी गरमाया हुआ है. जिसे लेकर कन्नड़ सुपस्टार ने रिएक्ट किया है.

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को टक्कर देगी शिव राजकुमार की 'ओरिजिनल मॉन्स्टर', कन्नड़ सुपरस्टार ने खुद दिया जवाब
salman khan and shiva rajkumar
ndtv

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर हमेशा सुर्खियां तेज रहती हैं. लेकिन फिलहाल मामला हिंदी और साउथ की फिल्म के एक जैसे टाइटल को लेकर सामने आ रहा है. कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार (Shiva Rajkumar) की फिल्म 'ओरिजिनल मॉन्स्टर'  और सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' (Monster) के टाइटल लगभग एक जैसे है.इस जानकारी के बाद बड़े पर्दे पर साउथ औऱ बॉलीवुड के आपस में टकराने की चर्चाएं तेज हो गई है.

इसकी को लेकर कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार ने रिएक्ट किया है. उन्होंने टाइटल्स को लेकर चल रही तुलना पर साफ किया है कि दोनों के बीच कोई मुकाबला नहीं है. यह मुकाबला "शिवन्ना बनाम सलमान खान" जैसा कुछ नहीं है, और वे सब एक हैं.

नाम एक है लेकिन विषय अलग अलग

उन्होंने इस मामले पर आगे कहा कि दोनों फिल्मों का नाम एक भले ही है, लेकिन उनकी कहानियां बिल्कुल अलग हैं. एक तरफ बॉलिवुड के दबंग सलमान खान की 'मॉन्स्टर' है, जिसे वम्शी पैडिपल्ली ने डायरेक्ट किया है, और दूसरी तरफ शिव राजकुमार की 'ओरिजिनल मॉन्स्टर' है, जिसे आर. चंद्रू ने डायरेक्ट किया है. दोनों प्रोजेक्ट्स साउथ इंडियन फिल्ममेकर्स का काम हैं, इसलिए दोनों फिल्मों के बीच तुलना होना लाजमी था.

 भविष्य में दबंग खान के साथ कर सकते है स्क्रीन शेयर

इसी चर्चा के बीच एक सवाल ऐसा आया जिस पर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया . उनसे पूछा गया कि क्या भविष्य में  सलमान खान के साथ काम करने की संभावना है. इस पर उन्होंने  कहा कि अगर भगवान की इच्छा हुई, तो हम साथ काम करेंगे. हो सकता है सलमान और मैं साथ काम करें.”

दोनों फिल्मों की कमान संभाल रहे हैं एक ही डायरेक्टर

दिलचस्प बात ये है कि वामशी पैदिपल्ली और आर. चंद्रू इन दोनों फिल्मों की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में ‘मॉन्स्टर' कनेक्शन सिर्फ टाइटल तक सीमित नहीं है, बल्कि ये दक्षिण और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बीच बढ़ते क्रिएटिव एक्सचेंज की भी झलक दिखाता है.

आपके लिए और भी

22 साल छोटी श्रेया कालरा को किस करने के विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नहीं बदलने वाला
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Shiva Rajkumar, Bollywood, Entertainment, South Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com