विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

66 की उम्र में 'रॉक बैंड हार्टब्रेकर्स' के संस्थापक टॉम पेटी का निधन

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक, पेटी के लंबे समय से मैनेजर रहे टोनी डिमिट्रियाड्स ने उनके निधन की पुष्टि की है.

66 की उम्र में 'रॉक बैंड हार्टब्रेकर्स' के संस्थापक टॉम पेटी का निधन
66 साल के थे टॉम पेटी.
लॉस एंजेलिस: अमेरिकी संगीतकार और रॉक बैंड हार्टब्रेकर्स के संस्थापक टॉम पेटी का सोमवार को दिल दौरा पड़ने से निधन हो गया. 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक, पेटी के लंबे समय से मैनेजर रहे टोनी डिमिट्रियाड्स ने उनके निधन की पुष्टि की. पेटी ने हार्टब्रेकर्स बैंड की स्थापना 1970 के दशक के मध्य में की थी. उन्होंने बैंड के साथ अर्थपूर्ण गाने रिकॉर्ड किए. 

पेटी के गाने कई दशकों तक एफएम रॉक रेडियो पर प्रमुखता से सुने गए. उनके 'रिफ्यूजी', 'डोंट कम अराउंड हेयर नो मोर' और 'इन टू द ग्रेट वाइड ओपन' जैसे गाने खूब लोकप्रिय हुए. उनके लाखों एल्बम बिके. उन्होंने 2008 में सुपर बाउल हाफटाइम शो में भी प्रस्तुति दी और साल 2002 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tom Petty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com