विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2020

पामेला एंडरसन नहीं बल्कि जॉन पीटर्स ने मैसेज भेजकर खत्म की 12 दिनों की शादी, ये रही बड़ी वजह

हॉलीवुड फिल्ममेकर जॉन पीटर्स (John Peters) ने मैसेज भेजकर किया पामेला एंडरसन (John Peters) से अलग होने का फैसला.

पामेला एंडरसन नहीं बल्कि जॉन पीटर्स ने मैसेज भेजकर खत्म की 12 दिनों की शादी, ये रही बड़ी वजह
जॉन पीटर्स (John Peters) ने खत्म की पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) के साथ शादी
  • पामेला एंडरसन ने पांचवी बार रचाई शादी
  • प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स से 21 जनवरी को हुई शादी
  • मैसेज पर अलग हुए पामेला और जॉन
नई दिल्ली:

हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ((Pamela Anderson) और निर्माता जॉन पीटर्स (John Peters) ने हाल ही में शादी की थी, हालांकि उनकी ये शादी केवल एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही खत्म हो गई. दोनों ने अपनी शादी के बारह दिन बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया. एसेशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व 'बेवॉच (Baywatch)' स्टार का अपने पति से अलग होने की घोषणा किए जाने के महज एक हफ्ते बाद ही खबरें आने लगी कि उनके पति ने ही इस तरह अचानक से अलग होने का फैसला लिया.

मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट करवाते हुए दिखाया एटीट्यूड, बोलीं- मेरे हाथ से बात करें....

कथित तौर पर पीटर्स (John Peters) द्वारा एंडरसन को ब्रेकअप मैसेज भेजे जाने से पहले दोनों केवल पांच ही दिन साथ रहे थे. अमेरिका के एक साप्ताहिक समाचार पत्र के मुताबिक, पीटर्स ने अपने संदेश में लिखा, "शादी जैसी किसी चीज से मुझे डर लगता है. मुझे ऐसा एहसास हुआ कि 74 वर्ष की इस आयु में मैं एक साधारण शांतिपूर्ण जिंदगी जीना चाहता हूं और किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रेम प्रसंग से दूर रहना चाहता हूं."

अक्षय कुमार का Tweet हुआ वायरल, बोले- यहां पुलिस हमारे पीछे नहीं भागेगी, बल्कि...

कथित तौर पर मैसेज में जॉन पीटर्स (John Peters) द्वारा लिखा गया, "इसलिए इस वक्त मैं कुछ दिनों के लिए इन सबसे कहीं दूर जाना चाहता हूं और शायद तुम्हें भी कनाडा वापस जाने की आवश्यकता है. दुनिया जानती है कि हम अलग हो गए हैं और मेरा मानना है कि अब हमें भी अपने अलग-अलग रास्ते जाने की आवश्यकता है." अपने इस संदेश में उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई कि शायद 52 वर्षीय यह अभिनेत्री उन्हें इसके लिए माफ कर दें. समाचार पत्र में यह भी दावा किया गया कि पामेला (Pamela Anderson) ने उन्हें माफ कर दिया है. उन्होंने इसके जवाब में लिखा, "जॉन मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. मैं हमेशा तुम्हारी जिंदगी में रहना चाहती हूं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pamela Anderson, John Peters, Pamela Anderson Photos, Pamela Andersong With John Peters, Pamela Anderson John Peters Marriage Over, Pamela And Johan Split After 12 Days Of Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com