विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2019

फांसी के फंदे पर लटका मिला ये मशहूर कॉमेडियन, दे चुके हैं कई धमाकेदार फिल्म

मशहूर कॉमेडियन ब्रॉडी स्टीवंस अपने आवास पर मृत पाए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

फांसी के फंदे पर लटका मिला ये मशहूर कॉमेडियन, दे चुके हैं कई धमाकेदार फिल्म
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • कॉमेडियन ब्रॉडी स्टीवेन्स की मौत
  • फांसी के फंदे पर लटके मिले
  • हॉलीवुड फिल्मों में कर चुके हैं काम
नई दिल्ली:

कॉमेडियन ब्रॉडी स्टीवंस अपने आवास पर मृत पाए गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. फॉक्स न्यूज के मुताबिक, लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि 48 वर्षीय कॉमेडियन को दोपहर लगभग 1 बजे फांसी के फंदे पर लटका पाया गया और आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है. उन्हें 'ब्रॉडी स्टीवंस : एंजॉय इट', 'वाय? विद हनीबल ब्यूरेस' और 'चेल्सी लेटली' जैसे धारावाहिकों के लिए पहचाना जाता है. बताया गया था कि वह मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से जूझ चुके थे और यहां तक कि 2011 में अवसाद से पीड़ित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन निकले अनिल कपूर, मौका मिला तो करना चाहेंगे ये काम

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Steven BRODY Stevens (@brodyismefriend) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Steven BRODY Stevens (@brodyismefriend) on

कॉमेडियन के निधन के बाद, स्टीवंस के प्रतिनिधि ने कहा, "ब्रॉडी एक प्रेरणादायक आवाज थी, वह कॉमेडी समुदाय में कई लोगों के दोस्त थे. उन्होंने रचनात्मक सीमाओं और अपने काम के लिए अपने जुनून को आगे बढ़ाया और बेसबॉल का उनका प्यार आकस्मिक था. वह बहुत प्यारे थे और हम उन्हें याद करेंगे." वह 'द हैंगओवर' और 'द हैंगओवर 2' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brody Stevens, Brody Stevens Dies, The Hangover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com