विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

'एवेंजर्स' में कैप्टन अमेरिका की हो सकती है मौत, हुआ खुलासा

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभा रहे अभिनेता क्रिस इवांस अपने सुपरहीरो अंदाज से दूर होने के लिए तैयार हैं.

'एवेंजर्स' में कैप्टन अमेरिका की हो सकती है मौत, हुआ खुलासा
कैप्टन अमेरिका के रूप में एक्टर क्रिस इवांस
नई दिल्ली: मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभा रहे अभिनेता क्रिस इवांस अपने सुपरहीरो अंदाज से दूर होने के लिए तैयार हैं. वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स में एक रिपोर्ट के मुताबिक, इवांस ने कहा कि उनकी 'एवेंजर्स 4' की फ्रेंचाइजी में लौटने की कोई योजना नहीं है. इवांस ने कहा, इससे पहले कि कोई आपको धक्का दे दे, आप ट्रेन से बाहर निकल जाएं. वह इस साल के अंत में शूटिंग पर लौटेंगे, लेकिन संभावना है कि वह अपना काम पूरा कर के ही दम लेंगे.

एक्समैन ने अपने फैन्स को किया अलर्ट, कहा- 'मुझे पता है कि मेरे भेस में...'

इवांस वर्ष 2011 के बाद से कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाते आ रहे हैं. उस साल 'कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट अवेंजर' पहली बार रिलीज हुई थी. 'एवेंजर्स : इन्फिनिटी वार' 27 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी. कई प्रशंसकों ने अनुमान लगाया है कि कैप्टन अमेरिका इस फिल्म में मर सकते हैं.

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chris Evans, Avengers, Avengers 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com