Avengers Doomsday Doctor Doom: मार्वल की अगली बड़ी फिल्म को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 23 से ज्यादा सुपरहीरो के सामने खड़े होने वाले विलेन डॉक्टर डूम की चर्चा फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. मार्वल की दुनिया में सुपरहीरो की कमी नहीं है. आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, थॉर और स्पाइडर-मैन जैसे किरदारों ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है. लेकिन जब इन सुपरहीरो के सामने एक ऐसा विलेन खड़ा हो जाए, जिससे मुकाबला करना आसान नहीं, तो कहानी अपने आप दिलचस्प हो जाती है. कुछ ऐसा ही माहौल एवेंजर्स डूम्सड को लेकर बन रहा है.
एक तरफ सुपरहीरो की बड़ी टीम है, तो दूसरी तरफ ऐसा विलेन, जिसके सामने चुनौती सिर्फ किसी एक हीरो की नहीं, बल्कि पूरी टीम की होगी. यही वजह है कि जापान, भारत, चीन और कोरिया तक में डॉक्टर डूम की दीवानगी फैन्स के सिर चढ़कर बोल रही है.
23 सुपरहीरो के सामने अकेला डॉक्टर डूम
एवेंजर्स डूम्सडे की सबसे दिलचस्प बात इसका बड़ा सुपरहीरो लाइनअप है. फिल्म में कई जाने-पहचाने मार्वल किरदार एक साथ नजर आने वाले हैं. ऐसे में डॉक्टर डूम का सामना सिर्फ एक सुपरहीरो से नहीं, बल्कि कई ताकतवर किरदारों से होने वाला है. मार्वल की फिल्मों में विलेन का किरदार कहानी को नई दिशा देता है. थानोस के बाद अब डॉक्टर डूम को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में 23 से ज्यादा सुपरहीरो डूम से मुकाबला करते नजर आएंगे.
New statues of Doctor Doom and Mjolnir for ‘AVENGERS: DOOMSDAY' have been unveiled in Shanghai. https://t.co/gNUN0Bchxl
— Avengers Updates (@AvengersUpdated) November 3, 2026
भारत से जापान तक मार्वल फैंस की नजर
डॉक्टर डूम की दीवानगी का इस समय अलग ही लेवल देखने को मिल रहा है. जापान में हाल ही में डूम को लेकर एक परेड निकाली गई जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे गए. इसके साथ ही कोरिया में ड्रोन शो हुआ था जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर की डॉक्टर डूम वाली ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई गई है. अब जापान से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें डॉक्टर डूम का स्टैच्यू लगा दिया गया है. यही नहीं, भारत में एक मशहूर बर्गर ब्रांड ने डॉक्टर डूम से जुड़ा बर्गर और टम्बलर तक लॉन्च कर दिए हैं.
Closer look at the Doctor Doom statue in Japan 🇯🇵 📷 @caRamelTp_nico https://t.co/SaBoTfQgu3
— Culture Crave 🍿 (@CultureCrave) November 3, 2026
डॉक्टर डूम कौन है?
डॉक्टर डूम मार्वल कॉमिक्स का एक बेहद लोकप्रिय विलेन है. उसका असली नाम विक्टर वॉन डूम है. वह अपनी दिमागी ताकत, तकनीकी ताकत और रहस्यमय व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है. एवेंजर्स डूम्सडे में डॉक्टर डूम की भूमिका रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभा रहे हैं. आयरन मैन के रूप में दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल करने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर का अब मार्वल में विलेन के रूप में लौटना फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा में शामिल है.
‘AVENGERS: DOOMSDAY' has taken over Burger King in India. https://t.co/OIQbqT89iZ
— Avengers Updates (@AvengersUpdated) November 3, 2026
एवेंजर्स डूम्सडे बजट और कलेक्शन
फोर्ब्स के मुताबिक, एवेंजर्स डूम्सडे ने बॉक्स ऑफिस पर 125 मिलियन डॉलर यानी 1186 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. कैनेडियन यूट्यूबर और फिल्म क्रिटिक ने एवेंजर्स डूम्सडे के बजट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 400 मिलियन डॉलर यानी 3796 करोड़ रुपये है जबकि इसको स्टूडियो ने इसकी मार्केटिंग के लिए 300 मिलियन डॉलर यानी 2844 करोड़ रुपये का बजट रखा है. इस तरह फिल्म का टोटल बजट 700 मिलियन डॉलर है.
एवेंजर्स डूम्सडे स्टारकास्ट
इस एक्शन मूवी का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर केविन फाइगी, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज हैं. इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैक्रैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैकेलेन, हेली एटवेल, टॉम हिडलस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिटिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिन, एलेक्स लिविनाली और मैबेल कडेना नजर आएंगे.
एवेंजर्स डूम्सडे भारत में 17 दिसंबर और अमेरिका में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. भारत में इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं