विज्ञापन

Prateek Yadav Fitness Photos: जिम, बॉडी और फिटनेस का जुनून, ये 10 तस्वीरें हैं सबूत

Prateek Yadav Gym Photos: प्रतीक यादव अपने फिटनेस जुनून के लिए जाने जाते थे. इन 10 तस्वीरों में देखें उनका जिम वर्कआउट, ट्रांसफॉर्मेशन और फिटनेस लाइफस्टाइल.

Prateek Yadav Fitness Photos: जिम, बॉडी और फिटनेस का जुनून, ये 10 तस्वीरें हैं सबूत
प्रतीक की असली पहचान उनकी फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल थी.

Prateek Yadav fitness: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा सिंह के पति प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत की खबर से हर कोई सन्न है. राजनीति से दूरी बनाने वाले प्रतीक की असली पहचान उनकी फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल थी. सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी इस बात का सबूत है कि फिटनेस उनके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जिंदगी जीने का तरीका थी. उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स में कभी हेवी वर्कआउट, कभी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, तो कभी फिटनेस मोटिवेशन साफ नजर आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिटनेस बिजनेस और जिम से भी जुड़े थे और अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर काफी सजग रहते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@iamprateekyadav

प्रतीक यादव की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डालें तो साफ समझ आता है कि वह घंटों जिम में मेहनत करते थे.

उनकी कई तस्वीरों में शानदार फिजीक, स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन और फिटनेस के प्रति जुनून दिखाई देता है. कभी वह मसल ट्रेनिंग करते नजर आते हैं, तो कभी आउटडोर फिटनेस एक्टिविटी में.

prateek yadav fitness, fitness photos, gym workout, body transformation, prateek yadav gym

Photo Credit: Instagram/@iamprateekyadav

उनकी पोस्ट्स सिर्फ शरीर बनाने तक सीमित नहीं थीं, बल्कि लोगों को फिट रहने के लिए मोटिवेट भी करती थीं. कई तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास और अनुशासन साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें फिटनेस आइकन की तरह देखते थे.

prateek yadav fitness, fitness photos, gym workout, body transformation, prateek yadav gym

Photo Credit: Instagram/@iamprateekyadav

प्रतीक यादव की जिम सेल्फी, हेवी वेट ट्रेनिंग, एब्स फ्लॉन्ट करते फोटो और फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन वाली तस्वीरें उनकी फिटनेक के प्रति दीवानगी की गवाह हैं. कुछ पोस्ट्स में वह बेहद सख्त वर्कआउट करते नजर आते हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में उनकी लग्जरी और फिटनेस लाइफ का कॉम्बिनेशन दिखता है.

prateek yadav fitness, fitness photos, gym workout, body transformation, prateek yadav gym

सिक्स-पैक एब्स के साथ ट्रांसफॉर्म.Photo Credit: Instagram/@iamprateekyadav

रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रतीक यादव फिटनेस बिजनेस से जुड़े थे और द फिटनेस प्लैनेट नाम से जिम भी चलाते थे. वह अक्सर अपनी बॉडी और फिटनेस रूटीन को लेकर चर्चा में रहते थे. महंगी गाड़ियां, लक्जरी लाइफ और फिटनेस इन तीन चीजों ने उनकी अलग पहचान बनाई थी.   

prateek yadav fitness, fitness photos, gym workout, body transformation, prateek yadav gym

हेवी वेट ट्रेनिंग करते हुए प्रतीक यादव, फिटनेस के प्रति उनके dedication को दिखाती तस्वीर.Photo Credit: Instagram/@iamprateekyadav

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

दिलचस्प बात यह है कि फिटनेस के साथ-साथ उन्हें जानवरों से भी बेहद प्यार था. उनकी एक चर्चित पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि "जानवरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप दुनिया से अपने लिए चाहते हैं." इससे उनकी संवेदनशील सोच भी झलकती है. 

हालांकि उनकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया है, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरें आज भी इस बात की गवाही देती हैं कि प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर कितने गंभीर और समर्पित थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com