विज्ञापन
This Article is From May 05, 2016

‘सेव योर लंग्स’ अभियान के द्वारा करेंगे लोगों को जागरूक

‘सेव योर लंग्स’ अभियान के द्वारा करेंगे लोगों को जागरूक
गुड़गांव: शहर में दिनों-दिन वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर बढ़ रही गाड़ियां भी इसका एक सबसे बड़ा कारण हैं। इसी समस्या  को देखते हुए सरकार ने ऑड-ईवन का फॉर्मूला अपनाया, ताकि प्रदूषण को थोड़ा कंट्रोल किया जा सके। लेकिन प्रदूषण के आगे यह फॉर्मूला भी फेल हो गया लगता है। हाल ही में आई रिपोर्ट से पता लगा कि इस बीच भी प्रदूषण कम होने की बजाए 23 प्रतिशत बढ़ गया।

यह बढ़ता प्रदूषण कई तरह से लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर रहा है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए बढ़ते वायु प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 'सेव योर लंग्स' अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान 'सेव योर लंग्स' के तहत दो सप्ताह के दौरान स्ट्रीट प्ले, चर्चा सत्र जैसे बातचीत के कई माध्यमों के जरिए शहर में लोगों को वायु प्रदूषण को उनके फेफड़ों को प्रदूषित करने से बचने की विधि के बारे में सूचित किया जाएगा। 

गुड़गांव के संयुक्त पुलिस आयुक्त पूरण कुमार ने इस अभियान की शुरुआत की, जिसे 'एविस हेल्थ' के सहयोग से 'क्लीन एयर इंडिया मूवमेंट (क्लेम)' की साझेदारी में चलाया जाएगा। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुड़गांव की वायु गुणवत्ता सबसे अधिक प्रदूषित है।

अगले दो सप्ताह के लिए इस अभियान के तहत 20 स्वयंसेवक शहर में घूम-घूम कर लोगों को वायु प्रदूषण के कारण होने वाले नुकसान के बारे में सूचित करेंगे। 

'एविस हेल्थ' के वरिष्ठ पुलमोनोलोजिस्ट हिमांशु गर्ग ने कहा, "लोगों को यह समझने की जरूरत है कि वायु प्रदूषण उनके श्वसन स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है। इससे अस्थमा जैसी कई अन्य श्वसन संबंधी बीमारियां उत्पन्न होती हैं।"


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lungs, Lungs Infection, Pollution, Increasing, Campaign, लंग्स, फेफड़े, प्रदूषण, बढ़त, अभियान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com