कम तेल, ज्यादा प्रोटीन! हर पकौड़े में मिलेगा 3 ग्राम प्रोटीन, वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट स्नैक

बारिश में बिना वजन बढ़ाए लें पकौड़ों का मजा, ट्राई करें ये हाई प्रोटीन लो ऑयल हेल्दी स्नैक.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हाई प्रोटीन पकौड़ा कैसे बनाएं.
NDTV

बारिश की बूंदें और प्लेट में गर्मागरम पकौड़े खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है. लेकिन जब हम डाइट पर होते हैं, तो पकौड़े का नाम सुनते ही दूर बना लेते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप डाइट में भी ये पकौड़े खा सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. 

फूड लवर्स और फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए स्पेशल स्नैक है, जो स्वाद में भी नंबर वन है और सेहत के पैमाने पर भी एकदम फिट बैठता है. सुपर डिलीशियस और कम तेल वाले डाइट पकौड़ा को खाने से आपको प्रोटीन भी मिलता है. 

​हर पकोड़े में मिलेगा भरपूर प्रोटीन और कम कैलोरी-

​आम तौर पर बनने वाले बेसन या मैदे के पकोड़े कैलोरी से भरे होते हैं, जो सिर्फ वजन बढ़ाते हैं. इसके उलट, इस नए डाइट पकौड़े की खासियत यह है कि यह सेहत का खजाना है. इसके एक सिंगल पकौड़े में आपको मिलती हैं सिर्फ 46 कैलोरी और पूरे 3 ग्राम प्रोटीन. जी हां, कम तेल और ज्यादा प्रोटीन का यह कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अपना वजन कम करने की जर्नी पर हैं.

  • कैलोरी- 46
  • प्रोटीन-3 ग्राम एक बाइट में
  • कॉर्ब- 4-7 ग्राम
  • फैट- 1.7 ग्राम
  • फाइबर- 1.4 ग्राम
Advertisement

कैसे बनाएं हाई प्रोटीन पकौड़ा? (How To Make Diet Pakoda Recipe)

सामग्री-

  • ​उबले हुए छोले- 1 कप
  • ​कुटी हुई अदरक, लहसुन और हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
  • ​पुदीना के पत्ते - 10 ग्राम
  • ​हरा धनिया - 20 ग्राम
  • ​प्याज - 1 मीडियम साइज
  • ​पत्ता गोभी - 1/4 कप
  • ​गाजर - 1 बड़ा चम्मच
  • ​चुकंदर- 1 बड़ा चम्मच
  • ​पनीर - 100 ग्राम
  • ​जीरा मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • ​नमक - स्वादानुसार
  • ​तेल - सिर्फ कुछ बूंदें

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबले हुए छोले लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें.
  2. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ या मैश किया हुआ पनीर मिलाएं.
  3. ​इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज, पत्ता गोभी, गाजर और चुकंदर डालें.
  4. सब्जियां डालने से पकोड़ों में क्रंच और बढ़िया कलर दोनों आएंगे.
  5. ​अब इसमें बारीक कटी अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, पुदीना के पत्ते और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  6. ​अंत में इसमें जीरा मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  7. ​इस मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े के शेप की गोलियां या टिक्की बना लें.
  8. ​अब एक नॉन-स्टिक पैन या अप्पे पैन लें और उसमें सिर्फ कुछ बूंदें तेल की डालकर इन पकौड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  9. आपके बेहद स्वादिष्ट, कम तेल और हाई-प्रोटीन वाले डाइट पकौड़े तैयार हैं. 
  10. इसे आप अपनी पसंदीदा हरी चटनी या चाय के साथ बिना किसी टेंशन के एन्जॉय कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 2 मिनट की रेसिपी, 25 ग्राम प्रोटीन और ढेर सारे फायदे, ऐसा ढोकला नहीं खाया तो क्या खाया

जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद

वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट है कर्नाटक स्पेशल नुचिनुंडे, हर बाइट में मिलेगा 3 ग्राम प्रोटीन

 सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge

Advertisement

जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

मेहनत ज‍िम में करें, किचन में नहीं, एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, पढ़ें रेसिपी | High Protein Meals

सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच

High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी

Advertisement
Featured Video Of The Day
यूपी में 2027 चुनाव से पहले जमकर हो रहे 'चुनावी हमले', अखिलेश, CM योगी आमने-सामने

Topics mentioned in this article
High Protein Vegetarian Meal
Weight Loss Snack
Tea Time Snack
No Oil Snack
Monsoon Snack