विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2022

Breakfast Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं क्विक और हेल्दी पराठा

Namak Mirch Paratha Recipe: पराठे की पॉपुलैरिटी को देखते हुए आज देशभर में आपको इसके कई वर्जन मिल जाएंगे. अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन हैं और ब्रेकफास्ट में पराठे बनाना चाहते हैं. तो आप नमक मिर्च पराठा रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

Breakfast Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं क्विक और हेल्दी पराठा
Breakfast Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में पराठे सबसे ज्यादा खाएं जाने वाले व्यंजन में से एक हैं.

Namak Mirch Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट की बात आते ही हमारे दिमाग में सबसे पहली चीज जो आती है, वो है कि झटपट तैयार होने वाला नाश्ता. हम सभी सुबह के बीजी टाइम में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं. दरअसल ब्रेकफास्ट (Breakfast Recipe) दिन का वो मील है जो हमें दिनभर एनर्जेटिक और भरा हुआ रखने में मदद कर सकता है. ब्रेकफास्ट में पराठे सबसे ज्यादा खाएं जाने वाले व्यंजन में से एक हैं. पराठे (Paratha Recipe) की पॉपुलैरिटी को देखते हुए आज देशभर में आपको इसके कई वर्जन मिल जाएंगे. लेकिन कई भरावन वाले पराठे बनाने में समय लगता है, जिन्हें हम सुबह के समय तो बिल्कुल भी नहीं बना सकते. तो अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन हैं और ब्रेकफास्ट में पराठे बनाना चाहते हैं. तो आपके लिए हम एक आसान नमक मिर्च पराठा रेसिपी लेकर आएं हैं. जिसे आप ब्रेकफास्ट में झटपट तैयार कर सकते हैं. 

सामग्री-

  • गेहूं का आटा
  • जीरा पाउडर या अजवाइन
  • सूखा पुदीना
  • लाल मिर्च पाउडर
  • तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती
g9hsjbao

नमक मिर्च पराठा बनाने की विधि- How To Make Namak Mirch Paratha:

ब्रेकफास्ट में नमक मिर्च पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में आटा निकालें, इसमें स्वादानुसार नमक, घी, और अजवाइन डालकर मिला लें. फिर इसमें सारे मसाले और कटी धनिया पत्ती डालकर आटा गूथ लें. आटा गूथने के बाद आटे की छोटी- छोटी लोइयां बना लें. अब एक लोई लें और हथेलियों से गोल करें और पूड़ी जितना चिपटा लें. अब घी लगाएं फिर तिकोने साइज में पराठा बेल लें. मीडियम आंच पर तवा गर्म करें. इस पर पराठा डालकर पहले दोनों तरफ अच्छी तरह सेंक लें. फिर घी या तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंक लें. बाकि बचे आटे के साथ भी यही दोहराएं. पराठे बनकर तैयार हैं. इन्हें आप दही, अचार चटनी के साथ पेयर कर सकते हैं. 

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paratha Recipe, Paratha Recipes For Breakfast, Breakfast Paratha Recipe, Namak Mirch Paratha, Namak Mirch Paratha Recipe, Namak Mirch Paratha Recipe In Hindi, Easy Paratha Recipe, Healthy Paratha For Breakfast, Breakfast Tasty Recipe, Indian Breakfast, Popular Breakfast Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com