वोग ब्यूटी अवॉर्ड में ऐसे नजर आईं दिशा पाटनी.
नई दिल्ली:
मुंबई में आयोजित हुए वोग ब्यूटी अवॉर्ड में पहुंचा हर बॉलीवुड सितारा अपनी चमक बिखेर रहा था, लेकिन हर मौके की तरह इस बार भी दिशा पाटनी ने अपने हॉट और बोल्ड अदांज में सबकी निगाहे अपनी तरफ मोड़ ली. बुधवार रात इस अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर उतरी दिशा अपने बैकलैस ड्रेस में काफी हॉट नजर आ रही थीं. यह पहली बार था जब दिशा पाटनी इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनीं. आस्था द्वारा स्टाइल की गईं दिशा निखिल थंपी के बैकलैस गाउन में यहां नजर आईं.
यह भी पढ़ें: मलाइका ने दिया झन्नाटेदार जवाब जब ट्रोलर्स ने कहा, 'तलाक लो और पति के पैसे पर ऐश करो'
यहां मीडिया से बात करते हुए दिशा ने बताया कि बॉलीवुड में उनकी आइडल प्रियंका चोपड़ा हैं. दिशा से जब पूछा गया कि आखिर वह प्रियंका को इतना क्यों मानती हैं, तो दिशा ने जवाब दिया कि मुझे वह बहुत पसंद हैं. उनका हर अंदाज एकदम अलग है. दिशा ने कहा कि प्रियंका ने अपनी जिंदगी का हर मुकाम अपने आप पाया है और यही वजह है कि वह उन्हें बहुत पसंद करती हैं.
रेड कारपेट पर नजर आईं दिशा काफी हॉट लग रही थीं. आप भी देखें उनका यह रेड कारपेट लुक. 
इस अवॉर्ड फंक्शन में दिशा के अलावा बच्चन परिवार समेत बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए.

बता दें कि दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक्स और स्टनिंग फोटोशूट्स के जरिए खबरों में आती रही हैं. हाल ही में दिशा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बहुत शर्मीली हैं और उन्हें इस चमकभरी बॉलीवुड दुनिया का आदि बनने में थोड़ा समय लगेगा.
VIDEO: 'ब्लू व्हेल' पर बोले आमिर खान - माता-पिता और शिक्षक दें बच्चों पर ध्यान
दिशा ने कहा, 'मैं बहुत शर्मीली शख्स हूं, लाइमलाइट का आदी होने में मुझे समय लगा. यह उद्योग का हिस्सा है, हालांकि मुझे कोई शिकायत नहीं है. मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं और सभी लोगों का ध्यान आकर्षित कर पाने को लेकर बहुत खुश हूं.' फिल्म 'एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में आगाज करने वाली दिशा का कहना है कि मशहूर हस्ती होने के अपने फायदे और नुकसान हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
यह भी पढ़ें: मलाइका ने दिया झन्नाटेदार जवाब जब ट्रोलर्स ने कहा, 'तलाक लो और पति के पैसे पर ऐश करो'
यहां मीडिया से बात करते हुए दिशा ने बताया कि बॉलीवुड में उनकी आइडल प्रियंका चोपड़ा हैं. दिशा से जब पूछा गया कि आखिर वह प्रियंका को इतना क्यों मानती हैं, तो दिशा ने जवाब दिया कि मुझे वह बहुत पसंद हैं. उनका हर अंदाज एकदम अलग है. दिशा ने कहा कि प्रियंका ने अपनी जिंदगी का हर मुकाम अपने आप पाया है और यही वजह है कि वह उन्हें बहुत पसंद करती हैं.
रेड कारपेट पर नजर आईं दिशा काफी हॉट लग रही थीं. आप भी देखें उनका यह रेड कारपेट लुक.

वोग ब्यूटी अवॉर्ड में दिशा पटानी इस लुक में नजर आईं.

दिशा ने यहां प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल बताया है.

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती यहां येलो ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं.

अपनी मां श्वेता नंदा और नानी जया बच्चन के साथ नव्या नवेली नंदा.
बता दें कि दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक्स और स्टनिंग फोटोशूट्स के जरिए खबरों में आती रही हैं. हाल ही में दिशा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बहुत शर्मीली हैं और उन्हें इस चमकभरी बॉलीवुड दुनिया का आदि बनने में थोड़ा समय लगेगा.
VIDEO: 'ब्लू व्हेल' पर बोले आमिर खान - माता-पिता और शिक्षक दें बच्चों पर ध्यान
दिशा ने कहा, 'मैं बहुत शर्मीली शख्स हूं, लाइमलाइट का आदी होने में मुझे समय लगा. यह उद्योग का हिस्सा है, हालांकि मुझे कोई शिकायत नहीं है. मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं और सभी लोगों का ध्यान आकर्षित कर पाने को लेकर बहुत खुश हूं.' फिल्म 'एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में आगाज करने वाली दिशा का कहना है कि मशहूर हस्ती होने के अपने फायदे और नुकसान हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Disha Patani, Disha Patani Dress, Vogue Beauty Award