विज्ञापन
This Article is From May 16, 2017

Viral Pic: शर्ट के बिना सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ-साथ

इंस्‍टाग्राम पर शेयर की गई इस ब्‍लैक ऐंड वाइट फोटो में सलमान खान शर्टलैस नजर आ रहे हैं. फोटो में सलमान और कैट, दोनों के ही चेहरे पर कुछ कहने वाली मुस्‍कान नजर आ रही है.

Viral Pic: शर्ट के बिना सलमान खान और कैटरीना कैफ साथ-साथ
  • कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर शेयर की सलमान खान के साथ फोटो
  • फोटो में शर्टलैस नजर आ रहे हैं सलमान खान
  • 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए अबु धाबू में हैं सलमान-कैटरीना
नई दिल्‍ली: कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर जबरदस्‍त एंट्री करने वाली कैटरीना कैफ लगभग हर दिन अपने फैन्‍स के साथ कुछ न कुछ नया शेयर करती हैं. कभी अपनी नींद के फनी फोटो तो कभी अपनी मां के साथ बचपन का फोटो, कैट के कई अनछुए पहलू इंस्‍टाग्राम से उनके फैन्‍स को देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में कैटरीना ने मंगलवार को अपने फैन्‍स को ब्‍लैक ऐंड वाइट स्‍टाइल में एक और  गिफ्ट दिया है और व‍ह गिफ्ट है सलमान खान और कैटरीना का फोटो. इस ब्‍लैक ऐंड वाइट फोटो में सलमान खान शर्टलैस नजर आ रहे हैं. फोटो में सलमान और कैट, दोनों के ही चेहरे पर कुछ कहने वाली मुस्‍कान नजर आ रही है.

कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आने वाली है. जहां पहले यह दोनों ऑस्ट्रिया में इस फिल्‍म की शूटिंग कर रहे थे तो अब यह जोड़ी अबु धाबी के रेगिस्‍तान में इस शूटिंग के लिए गई हुई है. ऐसे में अपने चहेते सितारों को एक साथ देखना इन दोनों के फैन्‍स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इन दोनों का यह फोटो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है.  
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on



कैटरीना ने यह फोटो बिना किसी कैप्‍शन के पोस्‍ट किया है, ऐसे में यह दोनों की ताजा फोटो है या कोई पुराना फोटो है यह तो बताना मुश्किल है, लेकिन इस जोड़ी को फिर साथ देख उनके फैन काफी खुश हैं. इस बीच फिल्‍म के डायरेक्‍टर अली अबाज जफर ने इस फिल्‍म के पहले बड़े एक्‍शन सीन की शूटिंग हो जाने की जानकारी ट्विटर पर साझा की है.
 
'टाइगर जिंदा है', सलमान और कैटरीना की साल 2012 में आई फिल्‍म 'एक था टाइगर' का सीक्‍वेल है. इस फिल्‍म में सलमान ने एक रॉ एजेंट अविनाष राठौड़ का किरदार निभाया था जबकि कैटरीना कैफ पाकिस्‍तान की. इस फिल्‍म को डायरेक्‍टर कबीर खान ने डायरेक्‍ट किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Tiger Zinda Hai, Tiger Zinda Hai Shooting, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com