विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2017

कुमकुम भाग्य 15 जून 2017 फुल एपिसोड: क्या अभी-प्रज्ञा से है रघुवीर का कोई नाता, कहीं रघुवीर प्रज्ञा के पिता तो नहीं...

अब देखने वाली बात यह है कि क्या प्रज्ञा को अपनी बेटी मान चुके रघुवीर का सचमुच प्रज्ञा और अभी से कोई नाता है...  पाएं आपके मनपसंद शो कुमकुम भाग्य के अपडेट्स सबसे तेज.

कुमकुम भाग्य 15 जून 2017 फुल एपिसोड: क्या अभी-प्रज्ञा से है रघुवीर का कोई नाता, कहीं रघुवीर प्रज्ञा के पिता तो नहीं...
कुमकुम भाग्य 15 जून 2017 फुल एपिसोड: 

कुमकुम भाग्य, फुल एपिसोड: जैसा कि आप जानते हैं कि अभी और प्रज्ञा गुंडों के चंगुल से बचकर भाग चुके हैं. इस बीच अभी-प्रज्ञा का एक्सिडेंट भी होता है. भागते वक्त अभी थक कर बेहोश हो जाता है. तभी झाड़ियों के पीछे से एक शख्स प्रज्ञा को आवाज देकर कहता है कि वह उस पर भरोसा कर सकती है. यह शख्स अपना नाम रघुवीर बताता है. इसने उन्हें अपने घर में पनाह दी है. रघुवीर दोनों की आव भगत कर रहा है और अभी की चोटों को ठीक करने की को‍शि‍श भी करता दिखता है. 

वहीं दूसरी तरफ निखिल के साथ आलिया जंगल में भटक रही है. निखिल आलिया से अपना पीछा छुड़ाना चाहता है, ताकि वह अभी और प्रज्ञा को तलाश कर उन्हें मार सके. इसलिए वह आलिया से झूठ बोलता है कि गाड़ी खराब हो गई है. लेकिन चालाक आलिया इस बात को समझ जाती है. 

वहीं दूसरी और जिस शख्स के घर अभी और प्रज्ञा ने पनाह ली है वह प्रज्ञा को अपनी बेटी मान लेता है. रघुवीर प्रज्ञा को समझाता है कि उन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए. वह कहता है कि अभी एक अच्छा लड़का है. रघुवीर कहता है कि प्रज्ञा और अभी की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार नजर आता है. प्रज्ञा रघुवीर को बताती है कि उनकी लाइफ में अभी बहुत परेशानियां हैं. इस पर रघुवीर प्रज्ञा को समझाता है कि परेशानियां तो जिंदगीभर चलती रहेंगी. वह प्रज्ञा को बताता है कि उसने अभी को भी यही बातें समझाई हैं. 

वहीं दूसरी तरफ पूरब और पुलिस जंगल में अभी प्रज्ञा को तलाश रहे होते हैं.

अब देखने वाली बात यह है कि क्या प्रज्ञा को अपनी बेटी मान चुके रघुवीर का सचमुच प्रज्ञा और अभी से कोई नाता है...  पाएं आपके मनपसंद शो कुमकुम भाग्य के अपडेट्स सबसे तेज.

कुमकुम भाग्य, 12 जून 2017 फुल एपिसोड : एक बार फिर आग की चपेट में आ सकते हैं अभी-प्रज्ञा, क्या यहां होगा दोनों की कहानी का अंत...

कुमकुम भाग्य, 09 जून 2017 फुल एपिसोड: क्या दुष्यंत के चंगुल से बच पाएंगे जंगल में भटके हुए अभी-प्रज्ञा

कुमकुम भाग्य, 08 जून 2017 फुल एपिसोड: आग से बच निकले, लेकिन सीरियल किलर के पंजे से कैसे बचेंगे अभी-प्रज्ञा

कुमकुम भाग्य, 07 जून 2017 फुल एपिसोड: आग के ढेर में फंसे अभी-प्रज्ञा, क्या यहीं खत्म होगी दोनों की कहानी...

'कुमकुम भाग्य' 6 जून 2017 फुल एपिसोड: गुंडों के चंगुल में अभी-प्रज्ञा ने बिताए प्यार भरे पल...

'कुमकुम भाग्य' 5 जून 2017 फुल एपिसोड: अभी को बचाने के लिए अपनी जान से खेली प्रज्ञा, क्या हो पाएगी कामयाब
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tv Show Kumkum Bhagya, Tv Show Kumkum Bhagya Full, Tv Show Kumkum Bhagya Full Episode 15 June 2017 Written Update, Kumkum Bhagya Full Episode 15 June 2017, Kumkum Bhagya Full Episode, Kumkum Bhagya Full Episode 15 June, Abhi Pragya, Abhi Pragya Kumkum Bhagya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com