अनुपमा, गुम हैं किसी के प्यार में और कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल इन दिनों दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पा रहे हैं. यह हमारा नहीं बल्कि ऑरमैक्स द्वारा शेयर की गई इस हफ्ते की टॉप 10 पसंदीदा हिंदी टीवी शो को देखकर लगाया जा सकता है. दरअसल इस हफ्ते की लिस्ट में भी गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल टॉप 5 से बाहर हो गया है. जबकि अनुपमा टॉप 2 में नहीं देखने को मिला है. इस खबर से फैंस को झटका लगना लाजमी है.
ऑरमैक्स के इंस्टाग्राम पर वीकली टॉप 10 पसंदीदा टीवी शो की लिस्ट शेयर की गई है, जिसमें पहले नंबर पर इस हफ्ते भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टॉप किया है. जबकि द कपिल शर्मा शो दूसरे स्थान पर है. वहीं तीसरे स्थान पर सीरियल अनुपमा है. चौथे स्थान पर इंडियाज बेस्ट डांसर तो पांचवे पर ये रिश्ता क्या कहलाता है पहुंच गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा छठे नंबर पर गुम हैं किसी के प्यार में है, जो कि पिछले हफ्ते आठवे स्थान पर था. वहीं सातवें नंबर पर राधा मोहन, आठवें नंबर पर ये है चाहतें, नौंवे नंबर पर भाग्य लक्ष्मी और दसवें नंबर पर कुमकुम भाग्य है, जो कि काफी नीचे आ गया है.
बता दें सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में इन दिनों अनुपमा अपने करियर की तरफ ध्यान दे रही है. जबकि गुरुमां अनुज को दूर रखने की सलाह देती हुई दिख रही हैं. जबकि शाह हाउस में डिंपी और बा का ड्रामा जोरों पर है. वहीं गुम हैं किसी के प्यार में की बात करें तो सीरियल में इन दिनों मेकर्स लीप लाने की पूरी तैयारी करते हुए दिख रहे हैं, जिसके चलते विराट, सई और सत्या की कहानी का क्लाइमैक्स तैयार किया जा रहा है.
'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस पार्टी में विक्की-सारा ने मचाया धमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं