Top 10 Ormax Rating Tv serials: टेलीविजन की अपनी अलग पॉपुलैरिटी है, चाहे बड़े पर्दे पर कितनी भी फिल्में आ जाएं या ओटीटी पर कितनी ही वेब सीरीज क्यों ना आ जाए, लेकिन जिन लोगों को टीवी शो देखने का शौक होता है वह इसे देखें बिना रहते भी नहीं है. गुम हैं किसी के प्यार में से लेकर द कपिल शर्मा शो तक ऐसा कौन सा टीवी शो इस समय नंबर वन पर चल रहा है यह बताने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं इस हफ्ते के टॉप 10 टीवी शोज, जिन्हें आप देख सकते हैं.
Ormax मीडिया ने शेयर की टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट
Ormax मीडिया कंपनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो की लिस्ट जारी की है, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहले नंबर पर है. तो वहीं, दूसरे नंबर पर कपिल शर्मा शो हैं. आइए आपको बताते हैं टॉप 10 में किन सीरियल्स को जगह मिली है-
1. Ormax मीडिया की लिस्ट में पहले नंबर पर सब टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को जगह दी गई है.
2. दूसरे नंबर पर सोनी टीवी के फेमस द कपिल शर्मा शो को रखा गया है. जिसमें मशहूर कॉमेडियंस अपने फनी अंदाज से सबका मनोरंजन करते हैं और कपिल शर्मा सेलेब्स का इंटरव्यू भी लेते हैं.
3. स्टार प्लस के डेली सोप अनुपमा को Ormax पावर रेटिंग में तीसरे नंबर पर है.
4. स्टार प्लस के एक और शो यह रिश्ता क्या कहलाता है के दूसरे सीजन को इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह मिली है.
5. डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर Ormax पावर रेटिंग की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है, जिसे आप सोनी टीवी या सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं. इस शो को गीता कपूर, टेरेंस लुईस और सोनाली बेंद्रे जज करते हैं.
6. स्टार प्लस का एक और शो गुम है किसी के प्यार में Ormax पावर रेटिंग के लिस्ट में छठवें नंबर पर है.
7. कलर्स का फेमस डेली सोप भाग्य लक्ष्मी Ormax पावर रेटिंग की लिस्ट में सातवें नंबर पर है.
8. कुंडली भाग्य को Ormax पावर रेटिंग की लिस्ट में आठवें नंबर पर रखा गया है, इस शो को आप जी टीवी पर देख सकते हैं.
9. जी टीवी का फेमस डेली सोप राधा मोहन Ormax पावर रेटिंग की लिस्ट में नौवें नंबर पर है.
10. Ormax पावर रेटिंग की लिस्ट में माइथोलॉजी शो शिव शक्ति को 10वें नंबर पर जगह दी गई है, इस सीरियल को आप कलर्स या वूट ऐप पर देख सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विक्की कौशल, करण जौहर और अन्य लोग 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' की रैप अप पार्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं