विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

क्‍या! शाहरुख खान को नहीं पसंद रोमांटिक फिल्‍में पर बेटी के लिए देखनी पड़ती हैं...

शाहरुख ने कहा, 'मुझे कामेडी और एक्शन फिल्‍में ज्‍यादा पसंद है. मुझे प्रेम कहानियां भी पसंद हैं. अब अपनी बेटी के कारण मैं प्रेम कहानियां बहुत देखता हूं और मुझे ये बहुत सुंदर लगती हैं.'

क्‍या! शाहरुख खान को नहीं पसंद रोमांटिक फिल्‍में पर बेटी के लिए देखनी पड़ती हैं...
अपनी बेटी सुहाना के साथ शाहरुख खान.
  • शाहरुख खान को पसंद हैं कॉमेडी और एक्‍शन फिल्‍में
  • बेटी सुहाना के लिए शाहरुख को देखनी पड़ती हैं रोमांटिक फिल्‍में
  • शाहरुख की 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्‍त को रिलीज होने वाली है
नई दिल्‍ली: शाहरुख खान को यूं तो 'रोमांस का बादशाह' कहा जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जब खुद शाहरुख की पंसद की बात करें तो उन्‍हें  रोमांटिक नहीं बल्कि कॉमेडी और एक्‍शन फिल्‍में पसंद हैं. यह खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया है, लेकिन शाहरुख की बेटी सुहाना को रोमांटिक फिल्‍में पसंद हैं और ऐसे में पापा शाहरुख को बेटी सुहाना की वजह से रोमांस से भरी फिल्‍में देखनी पड़ती हैं. मुंबई में अपनी आने वाली फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' के नए गाने 'हवाएं' के रिलीज के मौके पर शाहरुख ने अपनी पसंद की फिल्‍मों पर बात की.

न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार शाहरुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'ऐसा नहीं है कि मुझे प्रेम कहानियां पसंद नहीं हैं, मुझे लगता है कि यह गलत समझा गया है. लेकिन मैं जिस तरह का व्यक्ति हूं, मुझे कामेडी ज्यादा पसंद है, मुझे एक्शन पसंद है. मुझे प्रेम कहानियां भी बहुत पसंद हैं. अब अपनी बेटी के कारण मैं प्रेम कहानियां बहुत देखता हूं और मुझे ये बहुत सुंदर लगती हैं.' इस मौके पर किंग खान ने कहा कि निर्देशक इम्तियाज अली ने उनकी रोमांस की शैली की बहुत तारीफ की है.
 
shah rukh khan suhana khan

हाल ही में पापा के साथ नजर आईं सुहाना ने सब की नजरें अपनी तरफ मोड़ ली थीं.

यह भी पढ़ें: ग्रीस में बीच पर 'वॉटर गर्ल' बन गई हैं कपिल शर्मा की हीरोइन एली अवराम

उन्होंने कहा, 'गीत की शूट के दौरान, दिल को छूने वाला क्षण वह था जब इम्तियाज मेरे पास आए और उन्होंने कहा 'आप अभी भी प्यार वैसा ही करते हो जैसे आपने शुरुआत की थी.'  उन्‍होंने कहा, 'भाग्य से मैं जिन प्रेम कहानियों का हिस्सा रहा उन्होंने बहुत अच्छा किया, लोगों ने सालों तक इसे पसंद किया. मुझे प्रेम कहानियां करना पसंद हैं.'
 
suhana khan

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को भी एक्टिंग का शौक है और वह इसकी ट्रेनिंग ले रही हैं.

यह भी पढ़ें: इस बार सोनम कपूर ने कथित बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ खुद शेयर की फोटो

सिर्फ इम्तियाज ही नहीं, बल्कि शाहरुख की हीरोइन अनुष्‍का शर्मा भी शाहरुख के रोमांटिक अंदाज की तारीफ कर चुकी हैं. इसी मौके पर शाहरुख खान के साथ रोमांस करने के सवाल पर अनुष्का ने मीडिया से कहा, 'बहुत आसान था. वह बहुत सहज व्यवहार करते हैं. यदि आप इस गाने को देखेंगे, तो आपको महसूस होगा कि जब वह प्यार से आपकी ओर देख रहे होते हैं, तब उनकी आंखों में बहुत सहजता होती है.'

यह भी पढ़ें: अनुष्‍का शर्मा ने क्‍यों कहा, 'शाहरुख खान तो माइक से भी रोमांस कर सकते हैं...'

अनुष्का ने कहा, 'मेरी नजर में, शाहरुख खान माइक से भी रोमांस कर सकते हैं. वह उसी तरह प्यार से माइक को भी देख सकते हैं, जिस प्यार से वह दुनिया की सबसे सुंदर महिला को देखेंगे.' इस पर, शाहरुख ने मजाकिया लहजे में कहा, 'जब तक आप इस माइक को पकड़े रहेंगी, जब तक मैं इससे रोमांस करूंगा, वरना नहीं.' इस अवसर पर फिल्म के निर्माता इम्तियाज अली और संगीतकार प्रीतम भी मौजूद थे.

VIDEO: अनुष्‍का शर्मा फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' में तीसरी बार शाहरुख की हीरोइन बनने वाली हैं.



(इनपुट भाषा से भी)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana, Shahrukh, Suhana Shah Rukh Khan, Suhana Shah Rukh Daughter, Jab Harry Met Sejal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com