लगभग 4 दशक से सलमान माता-पिता के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं.
- 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स सीजन-6' में भाई सोहेल संग पहुंचे सलमान
- आलीशान बंगले की जगह बांद्रा स्थित फ्लैट है सलमान की पहली पसंद
- गैलेक्सी अपार्टमेंट में माता-पिता के साथ रहते हैं सलमान
नई दिल्ली:
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार से बेहद करीब हैं. अक्सर उन्हें माता-पिता, भाई-बहनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है. इतना ही नहीं सलमान अपने परिवार के बारे में कई मौकों पर बातें भी करते हैं. बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान का कहना है कि वह आलीशान बंगले के लिए अपने माता-पिता को नहीं छोड़ेंगे. सलमान फिल्म जगत के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान और सुशीला चरक के बेटे हैं. वे परिवार के साथ लगभग 4 दशक से मुंबई के बांद्रा, बैंड स्टैंड इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं.
बच्चों के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' के सीजन-6 में अपने भाई और अभिनेता-निर्माता सोहेल खान के साथ सलमान आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रचार करने पहुंचे हुए थे. इस शो के दौरान एक प्रतिभागी धिरून टिकू ने सलमान से कहा कि वह आलीशान बंगला खरीद सकते हैं, इसके बावजूद वह अब भी फ्लैट में क्यों रहते हैं? इसके जवाब में सलमान ने कहा, "मुझे आलीशान बंगले के बजाय अपने बांद्रा के एक फ्लैट में रहना अच्छा लगता है, क्योंकि उस फ्लैट के ऊपर वाले हिस्से में मेरे माता-पिता रहते हैं."
सलमान ने आगे कहा, "इस पूरी इमारत में रहने वाले लोग एक परिवार की तरह ही हैं. जब हम छोटे थे, तो इसमें रहने वाले बच्चे सभी नीचे वाले बगीचे में एक साथ खेलते थे और कभी-कभी तो वहीं सो जाते थे." अभिनेता ने बताया कि उस फ्लैट से उनकी कई यादें जुड़ी हैं, इसलिए वह उससे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' के सीजन-6 का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'जी-टीवी' पर होता है.
बताते चलें कि, सलमान खान फिलहाल कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं. साथ ही वे कबीर खान के निर्देशन में बनी 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन भी कर रहे हैं. सलमान खान और सोहेल खान अभिनीत 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर रिलीज होगी.
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Salman Khan Galaxy Apartments, Salma Khan, Salim Khan, Tubelight, Tiger Zinda Hai, Sohail Khan