बताया जाता है कि जग्गा जासूस ने 46.27 करोड़ रुपये की कमाई ही की है...
- ऋषि कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु को 'गैरजिम्मेदार' कहा
- ऋषि कपूर ने कहा कि मेरे ख्याल से फिल्म 20 मिनट छोटी होनी चाहिए थी
- उन्होंने अनुराग पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म समय पर पूरी नहीं
मुंबई:
अभिनेता रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने जग्गा जासूस के फ्लॉप हो जाने पर फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु को आड़े हाथ लिया है. इतना ही नहीं ऋषि कपूर ने उन्हें 'गैरजिम्मेदार' तक कह डाला. फिल्म 14 जुलाई को रिलीज हुई थी. एक डेली न्यूज को दिए साक्षात्कार में ऋषि कपूर ने कहा कि मेरे ख्याल से फिल्म 20 मिनट छोटी और होनी चाहिए थी. उन्होंने अनुराग पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "वह (अनुराग) इतने गैर जिम्मेदार डायरेक्टर हैं कि उन्होंने फिल्म भी पूरी नहीं की. यह फिल्म पिछले दो साल में तीन बार रिलीज होने वाली थी, लेकिन हो नहीं पाई."
जग्गा जासूस ऐसी तीसरी फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर और कैटरीन कैफ की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आई थी. इससे पहले दोनों अजब प्रेम की गजब कहानी तथा राजनीति मे दिखाई दिए थे. फिल्म ने 9 दिन में 46.27 करोड़ रुपये की कमाई ही की है और इसके साथ ही रणबीर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है.
ये भी पढ़ें
Movie Review: एक कॉमिक्स की तरह है 'जग्गा जासूस', इसलिए लॉजिक काम नहीं करेगा...
'जग्गा जासूस' हुई फ्लॉप तो सलमान खान की तरह रणबीर कपूर भी करेंगे नुकसान की भरपाई
जब जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज हुई थी तब एक सूत्र ने NDTV को बताया था कि पोस्ट प्रोडक्शन पूरा नहीं हुआ है, इसलिए फिल्म विदेशों में अपनी तय डेडलाइन पर रिलीज नहीं हो पाई. 'जग्गा जासूस' की कमाई कम होने की एक वजह यह भी रही. ऋषि कपूर ने कहा, " सच कहूं तो मुझे और नीतू को रिलीज से एक दिन पहले फिल्म देखने को मिली. बुधवार तक अनुराग फिल्म की मिक्सिंग कर रहे थे. क्या आप कल्पना कर सकते हैं? प्रीतम ने एक सप्ताह पहले ही म्यूजिक दे दिया था.
उन्होंने कहा कि अनुराग अकेले ही ऐसा नहीं कर रहे हैं. आज के फिल्म निर्माता ऐसा सभी के साथ कर रहे हैं. वे फिल्म को रिलीज होने से पहले दिखाते ही नहीं हैं. वे ऐसा व्यवहार प्रदर्शित करते हैं जैसे एटम बम बना रहे हों.
VIDEO : 'जग्गा जासूस' फिल्म समीक्षा
ऋषि कपूर गोविंदा का रोल छोटा किए जाने पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, "आपने गोविंदा को तो फिल्म से लगभग बाहर ही करि दिया. जब आपको उससे काम नहीं लेना था तो फिर उसे रोल ही क्यों ऑफर किया. इस सबमें रणबीर का नाम खराब होगा और क्या? मेरा नाम खराब होगा?
निर्माता के रूप में अपने अनुभव के बारे में कहा कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई है. ऋषि कपूर ने कहा, "मैं एकता कपूर से बिल्कुल सहमत हूं जब उसने अनुराग को अपनी फिल्म से बाहर निकाल दिया था. "

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jagga Jasoos, Rishi Kapoor, Anurag Basu