- प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर होता रहा है विवाद
- हॉलीवुड में कर रही हैं दो फिल्में
- फिलहाल बॉलीवुड में कोई प्रोजेक्ट नहीं
नई दिल्ली:
प्रियंका चोपड़ा का समय इन दिनों भारत में कम और विदेश में ज्यादा बीत रहा है. वे हॉलीवुड की फिल्में कर रही हैं, और फिलहाल उनके पास दो प्रोजेक्ट हैं. 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी की 70वीं सालगिरह मना रहा था तो उस समय प्रियंका ने कुछ ऐसा कर दिया जो कुछ लोगों के गले नहीं उतरा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने तिरंगे के रंग का दुपट्टा गले में पहन रखा है, और उसे वे बहुत ही प्यार से लहरा रही हैं. लेकिन कुछ लोगों को यह बात अटक गई और इसी बात पर उन्होंने प्रियंका को ट्रॉल करना शुरू कर दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Priyanka Chopra