साल 2014 में शुरू हुए टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ को टीवी के दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इस सीरियल के प्रज्ञा और अभी की जोड़ी को एक करने के लिए जाने कितने ही दिलों में तड़प है. इस सीरियल के दर्शक हर हाल में अपना शो देखते हैं, लेकिन कई बार कई वजहों से यह छूट भी सकता है. ऐसे में हम आपको बताएंगे इस शो का एपिसोड दर एपिसोड क्या घट रहा है...
5 जून 2017 फुल एपिसोड:
‘कुमकुम भाग्य’ के हाई-वोल्टेज ड्रामा में एपिसोड 5 जून के एपिसोड में लगा जोरदार तड़का. प्रज्ञा ने एक बार फिर अपने अभी की जान बचाने के लिए अपनी जान को ड़ाला खतरे में. लेकिन क्या वे दोनों हो पाएंगे सफल...
प्रज्ञा अभी के लिए कुछ भी कर सकती है. अभी के लिए भले ही उसे अपनी जान ही क्यों न गवानी पड़े वह हिचकेगी भी नहीं... तभी तो अपनी जान पर खेल कर वह पहुंच गई है गूंडों के अड्डे पर. जहां गुंडों ने अभी को कैदी बना कर रखा हुआ है. प्रज्ञा अपनी जान पर खेल कर वहां पहुंच तो गई है, लेकिन आज देखने वाली बात यह होगी कि क्या वह अभी को वहां से सुरक्षित बाहर ले जा पाएगी या फिर दोनों ही गुंडों के चंगुल में फंस जाएंगे...
5 जून के एपिसोड में प्रज्ञा छिपते-छिपाते वहां पहुंच तो गई है, लेकिन उसे अभी को आजाद करने का मौका नहीं मिला. प्रज्ञा इसी उलझन में है कि किस तरह वह अभी को आजाद करने के लिए उसके हाथ पैरों की रस्सी को खोल सकेगी...
लेकिन इसी बीच डमरू को इस बात का शक हो जाता है कि अभी के अलावा वहां कोई और भी है. जब डमरू यह देखने जाता है कि वहां कोई और तो नहीं है, तो प्रज्ञा चालाकी से कमरे से बाहर निकल जाती है. लेकिन ये क्या... कमरे में किसी के न होने के बाद डमरू उस कमरे के दरवाजे पर पर ताला लगा देता है, जिसमे अभी कैद है. अब हालात ये है कि अभी को बचाने गई प्रज्ञा कमरे के बाहर है और अभी ताले के अंदर कमरे में बंद...
वहीं, अभी की नौटंकीबाज बहन आलिया निखिल से कहती है कि उसके भाई को एक भी चोट भी नहीं आनी चाहिए. इस बीच निखिल आलिया के डर को बढ़ा देता है यह कहकर कि शायद अभी ने उसे पहचान लिया है. आलिया और निखिल दोनों को ही पकड़े जाने का डर सताने लगता है.
वहीं, अभी को आजाद कराने गई प्रज्ञा अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल करती है और चालाकी से उस कमरे का ताला खुलवाने में कामियाब हो जाती है, जिसमें की अभी बंद है. प्रज्ञा एक बार फिर कमरे में घुस तो जाती है, लेकिन गूंडों में से एक अभी का फैन उसके साथ सेल्फी लेता है, जिसमें पीछे छिपी प्रज्ञा अभी को नजर आ जाती है. अभी चालाकी से उस तस्वीर को डिलीट करने को कहता है. गुंडे के जाने के बाद अभी प्रज्ञा को वहां से जाने के लिए कहता है. प्रज्ञा अभी को भागने का प्लान बताती है. प्रज्ञा उसे एक मैप बना कर बताती है कि इस जगह कहां कहां कितने गुंडे मौजूद हैं और उन्हें कैसे वहां से निकलना होगा...
लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रज्ञा अभी को आजाद करा पाएगी या फिर दोनों ही वहां फंस जाएंगे. क्या वाकई अभी ने निखिल को पहचान लिया है... पाएं आपके मनपसंद शो कुमकुम भाग्य के अपडेट्स.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kumkum Bhagya, Kumkum Bhagya Abhi, Kumkum Bhagya Abhi Pragya, Kumkum Bhagya Actress, Kumkum Bhagya Full Episode 5 June 2017, Written Update, Shabbir Ahluwalia