विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2017

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को जूते से मारा था, जानिए क्या हुआ था उस फ्लाइट में

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को जूते से मारा था, जानिए क्या हुआ था उस फ्लाइट में
ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न से मुंबई की फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर पर उठाया था हाथ.
  • मेलबोर्न से मुंबई की फ्लाइट में कपिल ने सुनील ग्रोवर से की थी बदतमीजी
  • सुनील ग्रोवर ने छोड़ दिया है कपिल शर्मा का शो
  • अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी बायकॉट किया
नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच जारी विवाद का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है. कपिल शर्मा की सफाई, सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने और उनके साथ चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा द्वारा शो का बायकॉट किए जाने के बाद द कपिल शर्मा शो के भविष्य को लेकर प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है. अब तक कहा जा रहा था कि फ्लाइट में कपिल ने सुनील को गालियां दीं और उन पर हाथ उठाया लेकिन एक प्रत्यक्षदर्शी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में सुनील पर जूता भी फेंका था.

फ्लाइट में कपिल की टीम के सफर कर रहे एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि कपिल ने व्हिस्की की एक पूरी बोतल पी ली थी वह काफी नशे में थे. कपिल के ड्रिंक करने के दौरान केबिन क्रू ने खाना सर्व किया तो उनकी टीम के सदस्यों ने खाना शुरू कर दिया. इससे कपिल को गुस्सा आ गया, उन्होंने कहा, "जब मैंने खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोग कैसे खा सकते हो?" प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इससे टीम के सदस्य इतने घबरा गए कि वे अपने खाने की ट्रे केबिन क्रू को लौटाने लगे, इस दौरान सुनील ने कपिल को समझाने की कोशिश की तो कपिल उन पर चिल्लाने लगे. प्रत्यक्षदर्शी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "कपिल उठे, अपना जूता उतारा और सुनील को उससे मार दिया."
 
kapil sharma
द कपिल शर्मा शो के एक दृश्य में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा.

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कपिल अपनी टीम से सदस्यों को काफी बुरा भला कह रहे थे और वह इतनी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि प्लेन के इकोनॉमी क्लास में बैठे यात्रियों तक भी उनकी आवाज साफ पहुंच रही थी. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "ग्रोवर ने इस दौरान शांति से काम लिया, वह कपिल को समझाने की कोशिश करते रहे कि वह फ्लाइट में तमाशा न करें. कपिल अपनी टीम पर चिल्ला रहे थे, "तुम लोगों को मैंने बनाया है, सबका करियर खत्म कर दूंगा." वहीं वह सुनील ग्रोवर से बार बार कह रहे थे, "गया था न तू तो, आया न वापस मेरे ही पास." कपिल के धक्के से उनकी टीम की एक महिला सदस्य को भी चोट लगी थी."

यह पहली बार नहीं है जब कपिल और सुनील के बीच अनबन हुई हो लेकिन अब तक कपिल के साथ खड़ी होने वाली उनकी पूरी टीम इस बार सुनील के साथ खड़ी है. कुछ दिनों पहले ही शो की टीआरपी घटने की खबरें आई थीं, ऐसे में यदि पुरानी टीम कपिल का साथ छोड़ देती है तो यह शो और कपिल दोनों के लिए अच्छी खबर नहीं है.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कपिल शर्मा, कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर, सुनील ग्रोवर, द कपिल शर्मा शो, Kapil Sharma, Sunil Grover, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com