विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

इरॉटिक थ्रिलर ‘हेट स्टोरी-4’ को मिल गई हीरोइन, इस बार दिखेगी पंजाबी कुड़ी

इरॉटिक थ्रिलर सीरीज 'हेट स्टोरी-4' की तैयारियां शुरू हो गई हैं, और पंजाबी एक्ट्रेस को इस बार लीड रोल के लिए चुना गया है

इरॉटिक थ्रिलर ‘हेट स्टोरी-4’ को मिल गई हीरोइन, इस बार दिखेगी पंजाबी कुड़ी
पंजाबी एक्ट्रेस इहाना ढिल्लों
  • महिला प्रधान सीरीज है हेट स्टोरी
  • विवेक अग्निहोत्री ने किया था पहला पार्ट डायरेक्ट
  • उसके बाद संभाली थी विशाल पांड्या ने कमान
नई दिल्ली: इरॉटिक थ्रिलर सीरीज हेट स्टोरी के चौथे पार्ट की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. इस सीरीज की खासियत रही है कि इसमें कभी भी किसी बड़े चेहरे को नहीं लिया जाता है. पहले पार्ट में पाउली डैम थीं तो दूसरे में सुरवीन चावला और तीसरे में डेजी शाह और जरीन खान ने अपना जलवा बिखेरा था. चौथे पार्ट में भी बॉलीवुड के लिए एक नए चेहरे को चुना गया है. फिल्म में पंजाबी एक्ट्रेस इहाना ढिल्लों को लिया गया है. फिल्म के पहले पार्ट को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था जबकि दूसरे और तीसरे पार्ट को विशाल पांड्या ने डायरेक्ट किया. चौथा पार्ट भी वही डायरेक्ट करने जा रहे हैं.

हेट स्टोरी सीरीज की खासियत है कि इसकी सभी फिल्में महिला प्रधान रही हैं, और इसमें सेक्स के साथ ही सस्पेंस और थ्रिलर का जबरदस्त मिक्सचर रहता है. हालांकि इहाना ने कहा है कि वे पहले इस रोल को लेकर थोड़े संशय में थीं. लेकिन पूरी कहानी सुनने के बाद ही उन्होंने फिल्म के लिए हामी भरी थी. बेशक, संशय होना भी चाहिए क्योंकि बॉलीवुड हर किसी क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने वाले सितारे का ख्वाब होता है. ऐसे में अगर पहली ही फिल्म बोल्ड हो तो उससे एक तरह का लेबल चस्पां होने का डर रहता है. चलिए देखते हैं, पंजाबी बाला इस किरदार को किस तरह निभाती हैं. वैसे भी हेट स्टोरी सीरीज की सभी फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर अपनी नैया पार लगाने में सफल रही हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hate Story, Surveen Chawla, Erotic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com