पिछले साल शादी के बंधन में बंधे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु.
- अमेरिका की सैर पर निकले बिपाशा और करण
- इंस्टाग्राम के जरिए दे रहे वेकेशन के अपडेट्स
- करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं बिपाशा बसु
नई दिल्ली:
बिपाशा बसु उन चुनिंदा सेलेब्स में से एक हैं जो अपने प्यार को छिपाने नहीं बल्कि दिखाने में विश्वास रखती हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कई रोमांटिक तस्वीरों से भरा हुआ है. हाल ही में बिपाशा बासु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ आईफा 2017 का हिस्सा बनने न्यूयॉर्क पहुंची थीं. यह अवॉर्ड फंक्शन को खत्म हुए हफ्ताभर बीत चुका है, लेकिन लगता है बिपाशा और करण अभी अपना वेकेशन खत्म करने के मूड में नहीं हैं. रविवार को बिपाशा ने करण के साथ लिप-लॉक करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है. 5 घंटे पहले शेयर की गई इस फोटो को अबतक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
हफ्तेभर से घूम रहे बिपाशा-करण ने वेकेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है.
बता दें कि, पिछले साल 30 अप्रैल को बिपाशा और करण ने बंगाली रिति-रिवाज से शादी की थी. दोनों की उम्र में 3 साल का अंदर है, बिपाशा 38 तो करण 35 साल के हैं. एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने सात फेरे लिए थे, जिसमें बॉलीवुड की मशूहर हस्तियां जैसे ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे.
2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हुए. मालूम हो कि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं. टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले करण की पहली शादी श्रद्धा निगम (2008-09) और दूसरी एक्ट्रेस जेनेफर विंगेट (2012-16) से हुई थी.
VIDEO: 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' की टीम से खास मुलाकात. ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bipasha Basu, Bipasha Basu Vacation, Bipasha Basu And Karan Singh Grover, Karan Singh Grover, Bollywood Couple Lip Lock