विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2017

'मुबारकां' में करतार सिंह के किरदार में दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे अनिल कपूर

ट्रेलर को मिली प्रतिक्रियाओं और करतार सिंह के मजाकिया किरदार को मिली प्रशंसा से अनिल कपूर काफी खुश

'मुबारकां' में करतार सिंह के किरदार में दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे अनिल कपूर
  • फिलहाल अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं अनिल कपूर
  • अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में आथिया और इलियाना के साथ
  • 28 जुलाई 2017 को दुनिया भर में रिलीज होगी मुबारकां
मुंबई: अनिल कपूर ने 'मुबारकां' के हाल ही में जारी हुए ट्रेलर से दर्शकों को काफी प्रभावित कर दिया है. टीम मुबारकां दोनों ट्रेलर को मिली प्रतिक्रियाओं, करतार सिंह के मजाकिया किरदार को मिली प्रशंसा से अनिल कपूर काफी खुश हैं.

मुबारकां के ट्रेलर में हमें एक क्रेजी परिवार के साथ-साथ अनिल कपूर का मजाकिया अंदाज और कई हंसी से भरपूर पंचलाइन भी देखने मिलीं. अनिल कपूर फिलहाल अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी दौरान उन्हें अपने कई प्रशंसकों से अपनी पंचलाइन सुनने मिलीं जैसे "क्या इस बार क्रिसमस 25 को है?" और "बात आपस में ही रखते है यूथ में."

करतार सिंह का किरदार इस फिल्म के अन्य किरदारों में से काफी प्रभावी रहा है.  मुबारकां में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में आथिया शेट्टी और इलियाना डी क्रूज़ के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म द्वारा हमें पहली बार स्क्रीन पर वास्तविक जीवन के चाचा-भताजे की जोड़ी अर्जुन और अनिल कपूर देखने मिलेगी.

VIDEO- ढेर सारा मनोरंजन



इस फिल्म के गाने, जैसे शीर्षक गीत मुबारकां, हवा-हवा , द गॉगल सॉंग और जाट जगुआर जैसे संगीत चार्ट में सबसे ऊपर हैं. वे पार्टी एंथेम्स बन गए हैं.   

मुबारकां सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, अश्विन वर्डे और मुराद खेतान की सिने 1 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है और यह 28 जुलाई 2017 को दुनिया भर में रिलीज होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kapoor, Anil Kapoor Mubarakan, Trailer, Role Of Kartar Singh, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com