विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

मुंबई कमला मिल्स हादसा: BMC ने पांच अधिकारियों को किया सस्‍पेंड, 10 बातें

मध्य मुंबई की एक इमारत में स्थित पब में जन्मदिन के उत्सव के दौरान आधी रात के बाद आग लगने की घटना में 11 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गयी, जिससे जश्न का पूरा माहौल मातम में तब्दील हो गया.

मुंबई कमला मिल्स हादसा: BMC ने पांच अधिकारियों को किया सस्‍पेंड, 10 बातें
मुंबई कमला मिल्स हादसा: रेस्टोरेंट में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे मौजूद
मुंबई:
  1. ये हादसा लोअर परेल के कमला मिल कंपाउंड के 2 रेस्टोरेंट में आग की वजह से हुआ है. इस मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक़, रेस्टोरेंट में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे. साथ ही इमरजेंसी दरवाजे के पास कुछ सामान रखा हुआ था, जिसकी वजह से वो खुला नहीं. जिसकी वजह से सभी लोगों की मौत दम घुटने से हुई. 
  2. लापरवाही के आरोप में पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. मरनेवालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. 
  3. इस हादसे में मरनेवालों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष हैं. ज्‍यादातर 22 से 30 साल के लोग हैं. हादसे में 12 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.
  4. ये आग आग गुरुवार रात 12:30 बजे के क़रीब कंपाउंड के 2 रेस्टोरेंट में लगी. आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 8 गाड़ियों और 6 वाटर टैंक को आग पर क़ाबू पाने में 2 घंटे से ज़्यादा का समय लगा.
  5. जिस समय आग लगी, उस समय रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी और 50 लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे. 
  6. कमला मिल कंपाउंड में कई कॉरपोरेट दफ़्तरों के अलावा कई न्यूज़ चैनलों के दफ़्तर भी हैं. आग की वजह से कुछ न्यूज़ चैनल का प्रसारण कई घंटे तक रुका रहा. 
  7. मुंबई की कमला मिल्स आग का मुद्दा लोकसभा में भी उठा, बीजेपी सांसद किरीट सोमैया और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत में हुई बहस. अरविंद सावंत ने इस मामले में न्‍यायिक जांच के आदेश देने की मांग की. वहीं किरीट सोमैया ने कहा कि इस हादसे के लिए बीएमसी के अधिकारी जिम्‍मेदार हैं.  दो हफ्ते में ये दूसरा हादसा हुआ है. 
  8. सपा सांसद जया बच्‍चन ने कहा कि मैं कमला मिल्‍स गई हूं और वह एक भूल भुलईया की तरह है. जहां बहुत छोटी लाइन हैं. उन्‍होंने कहा कि जाहिर है वहां लापरवाही हुई है. 
  9. बीएमसी के मेयर विश्‍वनाथ महादेश्‍वर ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जो भी इस मामले में आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 
  10. सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश कालस्कर ने कहा कि हमने कमला मिल्स परिसर के अवैध स्ट्रक्चर के बारे में बीएमसी से कई बार शिकायत की लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि कुछ भी गलत नहीं है.
VIDEO: कमला मिल्स कंपाउंड हादसे के चश्मदीद ने बयां किया पूरा मंजर
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
14 Dead In Kamala Mills Fire, Kamala Mills Fire, Central Mumbai, Loksabha, Kirit Somaiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com