विज्ञापन
This Article is From May 02, 2025

द्रौपदी और श्रीकृष्‍ण के बीच, क्‍या था असली संबंध, जानिए यहां महाभारत का रहस्य

कई कहानियां कहती हैं कि द्रोपदी को कर्ण और श्रीकृष्ण से प्रेम था जबकि महाभारत में ऐसा कोई उल्लेख और श्लोक नहीं है. महाभारत के अनुसार द्रौपदी श्रीकृष्ण को सखा और मार्गदर्शक के रूप में देखती थी.

द्रौपदी और श्रीकृष्‍ण के बीच, क्‍या था असली संबंध, जानिए यहां महाभारत का रहस्य
Draupadi and Krishna's Relationship : आपको बता दें कि अर्जुन ने श्रीकृष्‍ण की बहन सुभद्रा से विवाह क‍िया था, जो अभिमन्यु की मां थीं.

Mysteries of Mahabharata : महाभारत के सारे किरदार बहुत रोचक हैं. हर किरदार कोई न कोई प्रेरणा देता है. पूरी महाभारत में सबसे रोचक किरदार द्रौपदी का है, जिसे लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं. आपको बता दें कि टीवी पर प्रसारित महाभारत में लोग रचनात्मक स्वतंत्रता का लाभ उठाते हैं जिसमें कई ऐसी चीजें दर्शाई गई हैं, जो किवदंतियां मात्र हैं. ऐसे ही द्रोपदी के किरदार को लेकर भी है. आज के इस आर्टिकल में द्रोपदी और कृष्ण के बीच असल संबंध क्या है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे...

पीरियड्स में वट सावित्री का व्रत और पूजा करनी चाहिए या नहीं, जान‍िए शास्‍त्र क्‍या कहते हैं?

क्या है द्रौपदी और श्रीकृष्‍ण का संबंध - What is the relationship between Draupadi and Shri Krishna

आपको बता दें कि अर्जुन की मां और द्रौपदी की सास श्रीकृष्‍ण की बुआ लगती थीं. वहीं अर्जुन ने श्रीकृष्‍ण की बहन सुभद्रा से विवाह क‍िया था, जो अभिमन्यु की मां थीं. श्रीकृष्‍ण ने गीता का ज्ञान महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को ही द‍िया था, जो द्रौपदी के 5 पतियों में से एक था. श्री कृष्ण और द्रौपदी के बीच केवल मार्गदर्शक का संबंध था.

कई कहानियां कहती हैं कि द्रोपदी को कर्ण और श्रीकृष्ण से प्रेम था जबकि महाभारत में ऐसा कोई उल्लेख नहीं मिलता है. ऐसा कोई श्लोक नहीं है. महाभारत के अनुसार द्रौपदी श्रीकृष्ण को सखा और मार्गदर्शक के रूप में देखती थी. उन्होंने उनके साथ सभी चिंताओं और पीड़ाओं को साझा किया है. इन दोनों के बीच केवल सखा का संबंध था. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Draupadi And Krishna Relationship, Draupadi And Krishna's Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com