Vastu Tips 2023: घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र के नियम बहुत ही उपयोगी माने जाते हैं. वास्तु शास्त्र में घर में उपयोग की जाने वाली हर वस्तु की एक निश्चित दिशा बताई गई है. इसी तरह घर पर जूते-चप्पलों को रखने के भी वास्तु में अलग नियम बताए गए हैं. अगर आप भी आने वाले नए साल 2023 को बेहतर और खुशहाल बनाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के इन नियमों के अनुसार जूते-चप्पलों की सही दिशा जान लें.
उत्तर या पूर्व दिशा में जूते-चप्पल रखना माना जाता है अशुभ
लोगों को हमेशा जल्दबाजी में अपने जूते-चप्पलों को कहीं भी निकालने या रखने से बचना चाहिए. वास्तु के अनुसार जूते और चप्पलों को भूलकर भी उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. इससे घर में दरिद्रता और कंगाली आती है. साथ ही घर के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. माना जाता है कि उत्तर या पूर्व दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से यह ऊर्जा घर में नहीं आ पाती और कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Vastu Tips 2023: नए साल के पहले दिन मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, घर में आएंगी मां लक्ष्मी
हमेशा सही जगह पर रखें जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार जूते-चप्पल को हमेशा जूतों की अलमारी में ही रखना चाहिए. इस अलमारी की दिशा दक्षिण या पश्चिम में होना चाहिए. जूते-चप्पल रखने के लिए इस दिशा को शुभ माना जाता है. बाहर से घर आने पर भी जूते-चप्पलों को दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही उतारना चाहिए.
मुख्य द्वार बेडरूम में न रखें जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार जूते-चप्पल को कभी भी घर के मुख्य द्वार पर नहीं उतारना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी घर में आगमन नहीं करती हैं. इसके अलावा चप्पल-जूतों को रखने का स्टैंड भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए. इससे पति-पत्नी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उनके रिश्तों में खटास बढ़ जाती है.
Vastu Tips: जो कोई सुबह उठकर करते हैं ये काम, मां लक्ष्मी धन-दौलत से भर देती हैं घर
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं