विज्ञापन
Story ProgressBack

अगर कैंची धाम जाकर नीम करोली बाबा के दर्शन नहीं कर पाए तो ना हों मायूस, ऐसे मिलेगा बाबा का आशीर्वाद

Neem Karoli Baba : अगर आप किसी कारण वश कैंची धाम नहीं जा पा रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है, आप घर पर बैठकर भी बाबा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

Read Time: 4 mins
अगर कैंची धाम जाकर नीम करोली बाबा के दर्शन नहीं कर पाए तो ना हों मायूस, ऐसे मिलेगा बाबा का आशीर्वाद
Neem Karoli Baba mantra : आप घर पर रहकर भी नीम करोली बाबा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

Neem Karoli Baba: नैनीताल के पास बजरंग बली के अवतार कहे जाने वाले परम पूज्य नीम करोली बाबा का मंदिर और आश्रम है (Neem Karoli Baba Ashram) जहां हर साल लाखों लोग दर्शन करके फलीभूत होते हैं. कहा जाता है कि नीम करोली बाबा हनुमान जी (Lord Hanuman) के अवतार हैं और उनके दर्शन मात्र से ही  व्यक्ति के संकट समाप्त हो जाते हैं. उत्तराखंड की हरी भरी वादियों में नैनीताल के पास सुरम्य पहाड़ी पर नीम करोली बाबा जी का आश्रम और मंदिर है. यहां देश ही नहीं विदेश से भी हर वक्त उनके अनुयायी पहुंचते हैं और बाबा की याद में ध्यान मग्न होते हैं. अगर आप किसी कारण वश कैंचीधाम (Kainchidham) नहीं जा पाए हैं तो आप घर पर रहकर भी नीम करोली बाबा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.



घर पर कैसे करें नीम करोली बाबा की आराधना  


आप घर पर रहकर भी नीम करोली बाबा की आराधना कर सकते हैं. इससे प्रसन्न होकर बाबा आपके संकट हरेंगे और आपका मन भी शुद्ध और पवित्र हो जाएगा. अगर आप बाबा से कुछ मनोकामना करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको नीम करौली बाबा इच्छापूर्ति मंत्र का पाठ करना होगा.

नीम करौली बाबा इच्छापूर्ति मंत्र इस प्रकार है 



मैं हूं बुद्धि मलीन अति श्रद्धा भक्ति विहीन।
करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दिन।
कृपा सिंधु गुरुदेव प्रभु। करि लीजे स्वीकार।
मैं हूँ बुद्धि मलिन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन ।
करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन।।

नीम करौली बाबा की चौपाई इस प्रकार है 


जय जय नीम करौली बाबा , कृपा करहु आवे सदभावा।।
कैसे मैं तव स्तुति बखानू ।नाम ग्राम कछु मैं नही जानू।।
जापे कृपा दृष्टि तुम करहु। रोग शोक दुख दारिद हरहु।।

नीम करोली बाबा के लिए विनय चालीसा का पाठ



तुम्हरे रुप लोग नही जाने। जापे कृपा करहु सोई भाने।।
करि दे अरपन सब तन मन धन | पावे सुख आलौकिक सोई जन।।
दरस परस प्रभु जो तव करई। सुख संपत्ति तिनके घर भरई।।
जै जै संत भक्त सुखदायक। रिद्धि सिद्धि सब संपत्ति दायक।।
तुम ही विष्णु राम श्रीकृष्ण। विचरत पूर्ण कारन हित तृष्णा।।
जै जै जै जै श्री भगवंता। तुम हो साक्षात भगवंता।।
कही विभीषण ने जो वानी। परम सत्य करि अब मैं मानी।।
बिनु हरि कृपा मिलहिं नही संता। सो करि कृपा करहिं दुःख अंता।।
सोई भरोस मेरे उर आयो । जा दिन प्रभु दर्शन मैं पायो।।
जो सुमिरै तुमको उर माही । ताकी विपत्ति नष्ट ह्वे जाई।।
जय जय जय गुरुदेव हमारे। सबहि भाँति हम भये तिहारे।।
हम पर कृपा शीघ्र अब करहु। परम शांति दे दुख सब हरहु।।
रोक शोक दुःख सब मिट जावे। जपे राम रामहि को ध्यावे।।
जा विधि होइ परम कल्याना । सोई विधि आपु देहु वारदाना।।
सबहि भाँति हरि ही को पूजे। राग द्वेष द्वन्दन सो जूझे।।
करें सदा संतन कि सेवा। तुम सब विधी सब लायक देवा।।
सब कुछ दे हमको निस्तारो । भवसागर से पार उतारो।।
मैं प्रभु शरण तिहारी आयो। सब पुण्यन को फल है पायो।।
जय जय जय गुरु देव तुम्हारी। बार बार जाऊ बलिहारी।।
सर्वत्र सदा घर घर की जानो । रखो सुखों ही नित खानों।।
भेष वस्त्र हैं, सदा ऐसे। जाने नहीं कोई साधु जैसे।।
ऐसी है प्रभु रहनी तुम्हारी । वाणी कहो रहस्यमय भारी।।
नास्तिक हूँ आस्तिक ह्वे जाए। जब स्वामी चेटक दिखलावे।।
सब ही धरमन के अनुनायी। तुम्हे मनावे शीश झुकाई ।।
नही कोउ स्वारथ नही कोई इच्छा। वितरण कर देउ भक्तन भिक्षा।।
केही विधि प्रभु मैं तुम्हे मनाऊ। जासो कृपा प्रसाद तव पाऊं।।
साधु सुजन के तुम रखवारे। भक्तन के हो सदा सहारे।।
दुष्टऊ शरण आनी जब परई । पूरण इच्छा उनकी करई।।
यह संतन करि सहज सुभाउ। सुनि आश्चर्य करई जनि काउ।।
ऐसी करहु आप दया।निर्मल हो जाए मन और काया।।
धर्म कर्म में रुचि हो जावे। जो जन नित तव स्तुति गावे।।
आवे सदगुन तापे भारी। सुख संपत्ति सोई पावे सारी।।
होइ तासु सब पूरण कामा। अंत समय पावे विश्रामा।।
चारी पदारथ है, जग माही। तव कृपा प्रसाद कछु दुर्लभ नाही।।
त्राहि त्राहि मैं शरण तिहारी । हरहु सकल मम विपदा भारी।।
धन्य धन्य बढ़ भाग्य हमारो। पावे दरस परस तव न्यारो।।
कर्महीन अरु बुद्धि विहीना। तव प्रसाद कछु वर्णन कीन्हा।।

दोहा
श्रद्धा के यह पुष्प कछु। चरणन धरि सम्हार।।
कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु। करि लीजे स्वीकार।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
इन राशियों को शनि के उदय होने का 268 दिन तक मिलेगा जबरदस्त लाभ
अगर कैंची धाम जाकर नीम करोली बाबा के दर्शन नहीं कर पाए तो ना हों मायूस, ऐसे मिलेगा बाबा का आशीर्वाद
Shri Krishna Story : किन वजहों से कभी दोबारा वृंदावन नहीं लौटे श्रीकृष्ण
Next Article
Shri Krishna Story : किन वजहों से कभी दोबारा वृंदावन नहीं लौटे श्रीकृष्ण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;