Sagittarius Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार के बड़े सदस्य से मतभेद होने के कारण व्यवहार में क्रोध आ सकता है. घर में बढ़ती अव्यवस्था के कारण परेशान होंगे. मतभेद खत्म करने में जल्दबाजी न करें. समस्या को सही तरीके से सुलझाने की कोशिश रिश्तो में सुधार लाएंगी. बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो उनका मनोबल बनाए रखें. बड़ों के विवादों में बच्चों को शामिल न करें. इससे उनके मन में नकारात्मकता और अतिविश्वास बढ़ेगा. किसी पर अति विश्वास ना करें. इससे आर्थिक और मानसिक हानि हो सकती है.
व्यावसायिक/ Professional
पारिवारिक समस्याओं को व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवेश न करने दे. परिवार की बातों को किसी सहयोगी के साथ साझा न करें. कार्यों को पूरा करने में कमी होने पर व्यस्त की बहाने बाजी ना करें यदि किसी कार्य की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है. उसको अच्छे से पूरा करने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर सहयोगियों या अधिकारियों के साथ विवाद ना करें. यदि किसी कार्य को करने के लिए स्वयं को असमर्थ महसूस कर रहे हैं. तो उस कार्य की जिम्मेदारी न लें.
स्वास्थ्य/Health
जल्दबाजी से कार्यों को पूरा करने का प्रयास न करें. इससे चोट लगने की संभावना बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी को उधार देते समय विश्वास के साथ लिखित कार्यवाही अवश्य करें. करीबी संबंधियों के साथ पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें.
रिश्ते/Relationship
जीवनसाथी के गर्मजोशी पूर्ण व्यवहार से प्रभावित होंगे. सामने वाले की सूझबूझ और समझदारी से किसी बड़ी समस्या को टाला जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं