Capricorn Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: अचानक से किसी करीबी संबंधी के आगमन से परिवार का वातावरण तनावग्रस्त हो सकता है.सामने वाला व्यक्ति किसी बड़ी समस्या को लेकर आ सकता है. इस स्थिति में जल्दबाजी और क्रोध न करें.पहले बात को समझने का प्रयास करें.सही समाधान निकालने पर परिजनों से बातचीत कर सकते हैं. अपनी लापरवाही के चलते जीवनसाथी के कार्य में रुकावट उत्पन्न कर सकते हैं. इस बात को लेकर सामने वाले का क्रोध सकता है. व्यवहार की माफी मांग कर क्रोध को कम करने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
किसी पुराने अधिकारी के वापस आने से कार्य क्षेत्र के माहौल में हलचल हो सकती है. सामने वाला अधिकारी के सख्त रवैए से कुछ कर्मचारी और सहयोगियों को परेशानी हो सकती है. इस समय कार्यों को व्यवस्थित कर अपनी अच्छी छवि बनाने का प्रयास करेंगे. व्यवसाय में धन निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है. इस समय से किए गए निवेश से अच्छे प्रतिफल प्राप्त होने की संभावना कम है. धैर्य और संयम बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health
गले में खराश को लेकर परेशान हो सकते हैं. खट्टी और ठंडी चीजों के सेवन से दूरी बनाएं रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance
व्यर्थ के कार्यों में धन निवेश न करें. अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी में सावधानी रखें.
रिश्ते/Relationship
परिवार के साथ समय बताते समय व्यर्थ का तनाव न करें. रिश्तो में मधुरता बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं