Virgo Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: घर की सजावट के नवीनीकरण पर परिजनों की राय ले सकते हैं. संतान के विवाह के लिए परिवार में चर्चा करेंगे. इस समय जीवन में छोटे-छोटे बदलाव आते महसूस होंगे. कुछ बदलावों को लेकर वर्तमान समय में परेशानी हो सकती है. इससे परेशान ना हो, परिस्थितियां बदलने के साथ ही सभी स्थितियां पक्ष में होती नजर आएंगी.व्यवहार में धैर्य और संयम बनाएं. धन कमाने के नए विकल्पों पर विचार करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional: काम करने के तरीके में बदलाव सहकर्मियों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है. किसी कार्य के विफल होने के बाद कार्यों का अवलोकन करने पर ध्यान दें. अधिकारियों के साथ नई योजना पर बातचीत हो सकती है.योजना से संबंधित अपने तर्कों को तथ्यों के साथ स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें. इससे आपकी बातों पर जोर पड़ेगा. किसी कार्य में तकनीकी गड़बड़ी होने पर जल्दबाजी न करें. धैर्य रखकर उस गड़बड़ी को समझने से सफलता प्राप्त हो सकती है. दुविधा होने पर वरिष्ठ जनों से बातचीत करें. व्यवहार में पद का अहंकार ना आने दे. अपने नीचे कार्यरत कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार न करें.
स्वास्थ्य/Health: जल्दबाजी में भोजन करने के कारण पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.शांत मन से धीरे-धीरे भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: पूर्व में किए गए धन निवेश से प्राप्त प्रतिफल अपेक्षित ना होने के कारण मन में असंतोष हो सकता है.
रिश्ते/Relationship: किसी की छोटी सी बात दिल पर गहरा असर डाल सकती है. किसी की भावनाओं का मजाक ना उड़ाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं