Aquarius Tarot Card Horoscope 19 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: व्यर्थ के कार्यों में समय की बर्बादी ना करें.प्रिय के साथ विवाह की बात परिजनों के समक्ष रख सकते हैं. किसी मित्र की सहायता करने के कारण किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं.इस स्थिति में सामने वाले के साथ खड़े हो अपनी मित्रता निभाने की पूरी कोशिश करेंगे. इस समय पैसों का निवेश ना करें.किसी के विश्वास में आकर किया गया निवेश परेशानी में डाल सकता है. परिवार के बड़े बुजुर्ग और महिलाओं का सम्मान करें. किसी के साथ बदतमीजी ना करें.
व्यावसायिक/ Professional
व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखें. कार्य क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी सहयोगियों और कर्मचारी की बातों को अनसुना ना करें. किसी व्यक्ति पर संदेह होने की स्थिति में, उसके बारे में सभी जानकारी अवश्य प्राप्त करें.अपने कार्य से संबंधित सभी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखें. किसी भी कर्मचारी या सहयोगी के साथ कार्य की गोपनीय बातें साझा ना करें. साझेदार के साथ पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें. यदि किसी कार्य में अधिक पैसा खर्च होने के आशंका है. तो उस कार्य से संबंधित नफे-नुकसान और जोखिम की जानकारी अवश्य लें.बिना सोचे समझे किसी भी कार्य की शुरुआत ना करें.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा गरिष्ठ भोजन से परहेज रखें. सादा और सुपाच्य भोजन करें और पर्याप्त नींद लें.
आर्थिक स्थिति/Finance
ज्यादा धन के लालच में जुए या सट्टेबाजी में पैसा ना फंसाए.इससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका का बढ़ सकती है.
रिश्ते/Relationship
इसी पुराने रिश्ते के वापस आने से वैवाहिक जीवन में हलचल आ सकती है. इस रिश्ते के बारे में जीवनसाथी के साथ अपनी बातें साझा कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं