विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2017

सोमवार को ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मनोकामनाओं की होगी पूर्ति

भगवान शिव को जल चढ़ाने से भी काफी मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है. इसलिए सोमवार के दिन ताम्बे के बर्तन में जल भरकर थोड़ा सा केसर मिला दें और इसे शिवजी को चढ़ाएं.

Also Read in
सोमवार को ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मनोकामनाओं की होगी पूर्ति
सोमवार को भगवान शिव की करें पूजा
सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है. प्राचीन काल से सोमवार को लोग भगवान शंकर की पूजा करते आए हैं. सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का खासा महत्‍व रहता है. सोमवार के दिन लोग व्रत भी रखते हैं, जिसे सोमश्‍वर कहा जाता है. सोमेश्‍वर के दो अर्थ होते हैं, पहला अर्थ चंद्रमा और दूसरा अर्थ देव. यानि जिसे सोमदेव भी अपना देव मानते हैं यानी शिव.

शिवपुराण के मुताबिक हर सोमवार भगवान शिव की पूजा करने से काफी कष्टों से निजात पाई जा सकती है. माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति पर शिवजी प्रसन्न हो जाएं तो इससे उसकी कुंडली से सभी प्रकार के दोष दूर जाते हैं. इसके साथ ही गरीबी से भी छुटकारा मिल जाता है. सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते वक्त इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए...

1. सोमवार के दिन सफेद चन्दन से ग्यारह बेलपत्र पर ॐ नमः शिवाय लिख कर शिवजी को चढ़ाने चाहिए.

2. सोमवार के दिन भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं और 108 बार ॐ नमः मंत्र का जाप करें.
 
3. शिवजी को दूध अर्पित करने की परंपरा काफी पुरानी है. सोमवार के दिन चांदी के बर्तन में मीठा दूध शिवजी को अर्पित करना चाहिए.

4. भगवान शिव को जल चढ़ाने से भी काफी मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है. इसलिए सोमवार के दिन ताम्बे के बर्तन में जल भरकर थोड़ा सा केसर मिला दें और इसे शिवजी को चढ़ाएं.

5. सोमवार के दिन विशेष रूप से ॐ नमः शिवाय का जप करते रहना चाहिए.
 
आस्था से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Worship, Shiv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com