विज्ञापन

रमा एकादशी पर शाम को जरूर करें मां लक्ष्मी के इन 5 नामों का जाप, एस्ट्रोलॉजर ने बताया आर्थिक परेशानियां दूर करने का महाउपाय

मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने रमा एकादशी का एक महाउपाय बताया है. साक्षी ठाकुर कहती हैं कि इस एक उपाय को करने से आप पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरस सकती है और आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-

रमा एकादशी पर शाम को जरूर करें मां लक्ष्मी के इन 5 नामों का जाप, एस्ट्रोलॉजर ने बताया आर्थिक परेशानियां दूर करने का महाउपाय
रमा एकादशी की शाम जरूर करें ये महाउपाय
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है. ये दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित होता है. कार्तिक मास में आने वाली एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी बुधवार को सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल रमा एकादशी का व्रत कल यानी 5 नवंबर, गुरुवार को रखा जाएगा. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने रमा एकादशी का एक महाउपाय बताया है. साक्षी ठाकुर कहती हैं कि इस एक उपाय को करने से आप पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरस सकती है और आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

रमा एकादशी की शाम जरूर करें ये महाउपाय

एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, रमा एकादशी के दिन शाम के समय घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं. इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करें और उनके पांच दिव्य नामों का 11 बार जाप करें. आप चाहें तो इन नामों को एक कागज पर लिखकर भी उनका स्मरण कर सकते हैं.

  1. ॐ पद्माय नमः
  2. ॐ अनघायै नमः
  3. ॐ त्रिपदाय नमः
  4. ॐ वसुधायै नमः
  5. ॐ रमाय नमः

साक्षी ठाकुर बताती हैं, रमा माता लक्ष्मी का ही एक दिव्य नाम है. इसलिए इस एकादशी पर मां लक्ष्मी की पूजा करने का खास महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में इन पांचों नामों का सच्ची श्रद्धा और शांत मन से  11 बार जाप करें. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य और खुशियों का आगमन होता है. साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा परिवार पर बनी रहती है.

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- घर के अंदर घड़ी कहां टांगनी चाहिए? एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने बताया किन दिशाओं में घड़ी लगाने से बचें


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekadashi, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com