नवंबर का महीना शुरू हो चुका है. इसके साथ ही नया साल आने में अब बस 2 महीने बाकी हैं. नए साल से हर किसी को खूब उम्मीदें होती हैं. हर कोई चाहता है कि नया साल उनके लिए नई खुशियां, तरक्की और अच्छी किस्मत लेकर आए. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि एक राशि के लिए साल 2027 बेहद लकी रहने वाला है. आइए जानते हैं ये राशि कौन सी है और कैसे ये साल इस राशि के लिए क्या-क्या नए अवसर लेकर आ रहा है-
साल 2027 में इस राशि की चमकेगी किस्मत
एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित के अनुसार, साल 2027 में सभी 12 राशियों में वृश्चिक राशि पहले नंबर पर रह सकती है. उनके मुताबिक, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल खुशियां और तरक्की लेकर आ सकता है. एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, इस राशि के भाग्य भाव में गुरु ग्रह उच्च अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन, भाग्य, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है. ऐसे में गुरु की शुभ स्थिति वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कई अच्छे मौके लेकर आ सकती है.
पैसा, पावर और सेहत में मिल सकता है लाभअरुण पंडित के मुताबिक, साल 2027 में वृश्चिक राशि के लोगों को धन और करियर के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. जिन लोगों को लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए स्थितियां बेहतर होने की उम्मीद है. नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं. वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं.
इसके अलावा परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर हो सकते हैं और घर में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है.
विरोधियों से भी मिल सकती है राहतएस्ट्रोलॉजर आगे बताते हैं, वृश्चिक राशि के जिन लोगों को करियर या निजी जीवन में विरोधियों की वजह से परेशानियां हो रही हैं, उन्हें भी राहत मिल सकती है. ऐसे लोग धीरे-धीरे खुद ही रास्ते से हटते नजर आ सकते हैं.
इस बात का रखें ध्यानएस्ट्रोलॉजर कहते हैं, इस साल जरूरत से ज्यादा नेक बनने की कोशिश न करें. दूसरों की मदद जरूर करें, लेकिन किसी को अपनी अच्छाई का गलत फायदा न उठाने दें. हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और अपने फैसले सोच-समझकर लें.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- रमा एकादशी पर शाम को जरूर करें मां लक्ष्मी के इन 5 नामों का जाप, एस्ट्रोलॉजर ने बताया महाउपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं