हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का खास महत्व माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से मां की पूजा करने और व्रत रखने से देवी मां अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में घटस्थापना की जाती है. इसके साथ ही मां दुर्गा का आह्वान कर नौ दिनों तक चलने वाली पूजा शुरू होती है. पूजा-पाठ के साथ-साथ कपड़ों के रंगों का भी खास महत्व माना जाता है. हर दिन एक विशेष रंग पहनना शुभ माना जाता है. ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी बताते हैं यूं तो हर रंग प्रकृति के दिए हुए हैं, ऐसे में कोई भी रंग बुरा नहीं है. लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में आप मां भगवति के स्वरूपों के अनुसार भी रंग का चुनाव कर सकते हैं-
नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग
पहला दिनज्योतिर्विद बताते हैं, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन सफेद रंग या भगवा रंग पहनना शुभ माना जाता है.
दूसरा दिनदूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. इस दिन श्वेत रंग यानी पूर्ण रूप से सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है. सफेद रंग स्थिरता और शांति का प्रतीक माना जाता है. मां को शांति बेहद प्रिय है. इससे अलग आप हल्के रंग का कोई वस्त्र भी पहन सकते हैं.
तीसरा दिनतीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है.
चौथा दिननवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. इस दिन गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
पांचवां दिनपांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. ज्योतिर्विद बताते हैं, इस दिन आप गेरूआ रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं.
छठा दिनछठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन हरा और पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है.
सातवां दिनसातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रे रंग या काले रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं, जो आत्मविश्वास और ताकत को दर्शाता है.
आठवां दिनआठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है. इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है.
नौवां दिननवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीला या मोर पंख वाला गहरा हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है.
इस तरह शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कर भक्त उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.
यह भी पढ़ें- कल से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना की सही विधि और शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं